सोनिया गांधी की टिप्पणी को लेकर भड़की बीजेपी, लोकसभा में हंगामा, ओम बिरला ने भी कही बड़ी बात

By अंकित सिंह | Apr 04, 2025

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार और वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 के खिलाफ टिप्पणी पर सत्ता पक्ष के जोरदार विरोध के बाद शुक्रवार को लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई। सदस्यों ने सोनिया गांधी माफ़ी मांगो जैसे नारे लगाने शुरू कर दिए। उन्होंने कहा था कि भाजपा देश में ध्रुवीकरण कर रही है और वक्फ (संशोधन विधेयक) संविधान पर एक खुला हमला है।

इसे भी पढ़ें: बिल में मोदी-शाह ने ऐसा क्या जोड़ा, वक्फ का 9.43 लाख एकड़ जमीन जब्त, धमकी देने वालों की सारी गलतफहमी कैसे निकाल दी?

ओम बिरला ने शुक्रवार को कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी का नाम लिए बिना कहा कि वक्फ (संशोधन) विधेयक को पारित किए जाने पर उनकी टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण और संसदीय लोकतंत्र की मर्यादा के अनुरूप नहीं है। राज्यसभा सदस्य सोनिया गांधी ने आरोप लगाया था कि वक्फ (संशोधन) विधेयक,2025 को जबरन पारित किया गया और यह विधेयक संविधान पर सरेआम हमला है। बजट सत्र के आखिरी दिन, सदन में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू द्वारा सोनिया की टिप्पणी का उल्लेख किए जाने के बाद बिरला ने यह भी कहा कि एक वरिष्ठ सदस्य द्वारा लोकसभा की कार्यवाही पर प्रश्न उठाना उचित नहीं है। 

प्रमुख खबरें

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म

इजरायल का सनसनीखेज दावा: IRGC नेवी कमांडर Alireza Tangsiri की हत्या, Iran ने साधी चुप्पी

Vijay-Sangeetha विवाद के बीच Aarti Ravi का सवाल- क्या पति की Market Value से मिलती है पत्नी को हमदर्दी?