भाजपा सरकार का उद्देश्य युवाओं को न्याय दिलाने के बजाय केवल राजनीति करना है: Ashok Gehlot

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 26, 2026

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भर्ती परीक्षाओं में ‘ओएमआर शीट’ बदले जाने के मुद्दे को लेकर सोमवार को एक बार फिर राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा लगता है भाजपा सरकार का उद्देश्य व्यवस्था को सही करने और युवाओं को न्याय दिलाने के बजाय केवल राजनीति करना है।

गहलोत के अनुसार रविवार को जोधपुर के शेरगढ़ उपखंड में सड़क पर राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट) 2025 के दर्जनों एडमिट कार्ड पड़े मिले हैं जबकि वहां 100 किलोमीटर तक कोई परीक्षा केन्द्र नहीं था।

उन्होंने कहा, “ऐसा लगता है भाजपा सरकार का उद्देश्य इस सिस्टम को सही करने और युवाओं को न्याय दिलाने के बजाय केवल राजनीति करना है।” पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने गड़बड़ी मिलने पर पिछली सरकारों पर दोष मढ़ने के बजाय सख्त कार्रवाई की थी और 265 से अधिक लोगों को जेल भेजा गया था। गहलोत ने कहा, “सरकार को डरना नहीं चाहिए, दूध का दूध और पानी का पानी करने के लिए अपने कार्यकाल की भी निष्पक्ष समीक्षा करवानी चाहिए।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi के दौरे से पहले अमेठी में पोस्टर वार! कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा पर निशाना, स्मृति ईरानी के कार्यकाल से हुई तुलना

वरदा चतुर्थी पर पाएं Lord Ganesha की कृपा, इस Special Puja Vidhi से दूर होंगे जीवन के सारे विघ्न

PM Modi Meeting with Giorgia Meloni | रोम में कूटनीति और दोस्ती का अनोखा संगम! पीएम मोदी ने मेलोनी के साथ कोलोसियम में बिताए खास पल

IPL Playoffs RR vs LSG Highlights | Vaibhav Sooryavanshi का तूफान! 38 गेंदों में 93 रन कूट राजस्थान रॉयल्स को दिलाई धमाकेदार जीत