भाजपा सरकार ने पिछले पांच वर्षों में देश को सिर्फ बांटने का काम किया : प्रियंका गांधी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 20, 2019

मनंतावडी। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने केंद्र की भाजपा नीत राजग सरकार पर शनिवार को निशाना साधते हुए कहा कि उसने उन लोगों के साथ विश्वासघातकिया, जिनके वोट की बदौलत वह (भाजपा) सत्ता में आई थी। प्रियंका ने यह भी आरोप लगाया कि राजग सरकार ने पिछले पांच बरसों में देश को सिर्फबांटने का काम किया है। कांग्रेस महासचिव ने कहा, “यह मेरा देश है, ये पहाड़ियां मेरा देश है, उत्तर प्रदेश में गेहूं के खेत मेरा देश हैं। तमिलनाडु, गुजरात, पूर्वोत्तर मेरा देश है...लेकिन भाजपा सरकार ने पिछले पांच बरसों में देश को सिर्फ बांटने का काम किया है।”

उन्होंने आरोप लगाया, “पांच साल पहले, एक सरकार (भाजपा नीत राजग) पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आई थी। हमारे देश के लोगों ने अपने पूरे विवेक के साथ उनमें अपना भरोसा जताया था। लेकिन जिस क्षण से वह सत्ता में आई, उसने लोगों से विश्वासघात करना शुरू कर दिया।” कांग्रेस नेता ने कहा, “उन्होंने (भाजपा नीत सरकार ने) किसानों से उनकी आय दोगुनी करने का वादा किया। उन्होंने युवाओं से वादा किया कि रोजगार के दो करोड़ अवसर सृजित किए जाएंगे। लेकिन सत्ता में आने के बाद, वे भूल गए कि उन्हें सत्ता में लेकर कौन आया है।” उन्होंने आरोप लगाया कि वह (भाजपा) यह मानने लगी कि सत्ता उसके पास है और यह लोगों के पास नहीं है। उन्होंने कहा कि इस बात का पहला संकेत तब मिला, जब इसके (भाजपा के) अध्यक्ष ने कहा कि 15 लाख रुपये का वादा महज चुनाव की खातिर था। प्रियंका ने दावा किया, “उन्होंने (भाजपा अध्यक्ष ने) कहा कि यह एक जुमला था।”

प्रमुख खबरें

मोदी का वादा याद दिलाकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में प्रस्ताव पेश: उमर अब्दुल्ला ने केंद्र से मांगा पूर्ण राज्य का दर्जा

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!