भाजपा सरकार ने विदेश नीति को ताक पर रख दिया : अखिलेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 21, 2025

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने विदेश नीति को ताक पर रख दिया है।

सपा प्रमुख ने शनिवार देर रात अपने आधिकारिक “एक्स” खाते पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भाजपा राज में विदेश नीति का आपातकाल आ गया है।’’ उन्होंने इसे स्पष्ट किया, ‘‘भाजपा सरकार न मनचाहे टैरिफ़ से बचा पा रही है और न ही मनमानी वीज़ा फ़ीस से।”

यादव ने दावा किया कि सरकार न तो पड़ोसी देशों से संबंधों को बचा पा रही है और न गुटनिरपेक्षता की ऐतिहासिक नीति को। उन्होंने पोस्ट में यह भी कहा, ‘‘भाजपा सरकार प्रवासी भारतीयों को न तो हथकड़ी और जंजीर से और न ही सरेआम अपमान से बचा पा रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि विदेश में बसे भारतीयों को हिंसक हमलों से बचाने में भी सरकार नाकाम है। सपा प्रमुख ने कहा कि आतंकवाद पर सरकार किसी देश को भी साथ नहीं ला पा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने विदेश नीति को ताक पर रख दिया है।

प्रमुख खबरें

नए साल का जश्न: भीड़ से दूर, सुकून भरे ये 5 डेस्टिनेशन्स बनाएंगे 2025 यादगार

बिहार को टॉप 5 निवेश राज्य बनाने की तैयारी, CM नीतीश का बड़ा दांव, 50 लाख करोड़ की कार्ययोजना

Bajaj की नई Pulsar N160: गोल्ड USD फोर्क्स और सिंगल सीट का जबरदस्त संगम, जानें क्या है खास!

कुमाऊं हिमालय में दिखा हिम तेंदुआ, वैज्ञानिकों के लिए बड़ी हैरत की बात, क्या यह प्रकृति का संकेत?