नए साल का जश्न: भीड़ से दूर, सुकून भरे ये 5 डेस्टिनेशन्स बनाएंगे 2025 यादगार

By दिव्यांशी भदौरिया | Dec 06, 2025

नए साल के जश्न में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। अगर आप भी कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए बिल्कुल सही है। न्यू ईयर का जश्न शानदार तरीके से मनाने के लिए आप । फैमिली और दोस्तों के साथ इन 5 खूबसूरत और शांत जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।। अगर आप कम भीड़ वाली जगहों की तलाश में हैं, तो यह लेख आपके लिए है। भारत की 5 ऐसी बेहतरीन जगहें, जहां आप मजेदार न्यू ईयर मना सकते हैं। साल 2025 का आखिरी महीना शुरू हो चुका है और कुछ ही दिनों में हम सभी नए साल 2065 का स्वागत करेंगे। ऐसे में न्यू ईयर मनाने के लिए समय कम बचा है। यदि आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ घूमने की सोच रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। भीड़भाड़ से दूर न्यू ईयर मनाने के लिए आप भारत की इन खूबसूरत जगहों को ज़रूर चुनें। नए साल का जश्न और यादगार बनाने के लिए इन 5 डेस्टिनेशन्स पर जरूर जाएं।

अगर आपको भी पहाड़ों पर घूमने का शौक है, तो आप लैंडोर आपके लिए जन्नत से कम नहीं है। मसूरी से कुछ ही ऊपर बसा है यह छोटा-सा कस्बा शांति और पुरानी ब्रिटिश वास्तुकला के लिए फेमस है। यहां पर आपको देवदार के घने जंगल हैं और हवा में एक अलग ही जादू है। यहां आप शानदार तरीके से न्यू ईयर का जश्न मना सकते हैं।

तीर्थन वैली, हिमाचल प्रदेश 

यदि आप प्रकृतिक नजारों का आनंद लेना चाहते हैं, तो आप कुल्लू और मनाली नहीं, बल्कि तीर्थन वैली घूमने का प्लान बना सकते हैं। यहां पर बहती नदी की कल-कल आवाजें और लकड़ी के सुंदर घर आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे। यह जगह ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के नजदीक है। इधर आप फिशिंग कर सकते हैं, ट्रेकिंग और नदी किनारे बैठ सकते हैं।

गोकर्ण, कर्नाटक 

अगर आप बीच लवर है तो आप गोवा को भूल जाइए, इसकी जगह गोकर्ण घूमने जा सकते हैं। यहां पर ओम बीच और पैराडाइज बीच पर सनसेट का सुंदर नजारे को देख सकते हैं। गोकर्ण में पार्टी का माहौल और आध्यात्मिकता की शांति भी मिलती है। यहां पर आप समुद्र की लहरों की आवाज सुनते हुए रेत पर नंगे पैर चलकर अपने नए साल का स्वागत कर सकते हैं।

ओरछा, मध्य प्रदेश 

यदि आपको इतिहास और शाही अंदाज के अत्यधिक शौकीन हैं, तो मध्य प्रदेश का ओरछा शहर जरुर घूमने का प्लान बनाएं। यह बेतवा नदी किनारे बसा हुआ एक शहर जो कि आपको समय से पीछे ले जाएगा। यहां किले, महल और छतरियां देखने लायक बनती हैं। शाम को नदी के किनारे बैठकर सनसेट नजारे का आनंद ले सकते हैं। यहां की वास्तुकला भी बेहद शानदार है। 

जीरो वैली, अरुणाचल प्रदेश 

आपको एकदम हटके और अनोखा एक्सपीरिएंस लेना है, तो नॉर्थ-ईस्ट की तरफ जा सकते हैं। आप अरुणाचल प्रदेश की जीरो वैली अपनी हरियाली और आदिवासी संस्कृति के लिए लोकप्रिय है। यहां पर मौजूद हरे-भरे चावल के खेत और ऊंचे पाइन के जंगल किसी खूबसूरत पेंटिंग की तरह दिखाई देते हैं। यह जगह इतनी शांत और सुकूनभरी है कि आपको अपनी धड़कनों की आवाज तक सुनाई दे सकती है। इसलिए नए साल की शुरुआत शांत और सुकून वाली जगहों से करें।

प्रमुख खबरें

New Zealand क्रिकेट का मेगा ऐलान, Team India के साथ 5 T20, 5 ODI और 2 Test की Series

Elon Musk का नया धमाका, SpaceX लाएगा इतिहास का सबसे बड़ा IPO, नजरें $1750 अरब पर

Monsoon Forecast ने बढ़ाई चिंता, Food Production पर संकट, बढ़ेगी Inflation

France की जीत के लिए Macron का बूस्टर, FIFA World Cup से पहले टीम से की खास मुलाकात