योगी का दावा, किसानों के कल्याण के लिए दृढ़ संकल्पित है भाजपा सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 21, 2020

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार किसानों के जीवन में समृद्धि लाने के लिए दृढ़ संकल्पित है क्योंकि उनकी सम्पन्नता से ही देश की प्रगति सुनिश्चित होगी। मुख्यमंत्री ने यहां नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रोद्यौगिकी विश्वविद्यालय में पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए 90 करोड़ रुपये की कृषि एवं संबंधित क्षेत्रों की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए यह बात कही। योगी ने तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में हो रहे किसान आंदोलन का भी जिक्र किया और विपक्ष पर किसानों को भ्रमित करने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों को अनुंबध खेती के संबंध में हितों की रक्षा की गारंटी देगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के किसानों से किए वादे को भी दोहराया जिसमें कहा गया था कि एमएसपी और मंडी पहले की तरह जारी रहेंगी।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद