भाजपा सरकार न हमारी योजनाओं को जारी रख पा रही है और न ही अपने वादे पूरे कर पा रही है:गहलोत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 23, 2025

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ज्वार और बाजरा की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर नहीं करने पर प्रदेश की भाजपा सरकार पर बुधवार को निशाना साधा और दावा किया मौजूदा शासन कांग्रेस की पिछली सरकार की योजनाओं को न जारी रख पा रही है और न ही अपने वादे पूरे कर पा रही है।

उन्होंने कहाकि भाजपा सरकार किसानों को 12,000 रुपये प्रतिवर्ष किसान सम्मान निधि देने, गेहूं की खरीद 2700 रु प्रति क्विंटल पर करने जैसे वादों से पहले ही मुकर चुकी है। उनके मुताबिक, इसी कड़ी में अब किसानों के साथ धोखाधड़ी करते हुए बाजरे की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद के झूठ का पर्दाफाश हुआ है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा ‘‘विधानसभा चुनाव से पहले हर भाषण में प्रधानमंत्री जी एवं पूरी भाजपा मोदी की गारंटी बोलते थे पर अब ये गारंटी केवल जुमला साबित हो रही है क्योंकि ये सरकार हमारी योजनाओं को न जारी रख पा रही है और न ही अपने वादे पूरे कर पा रही है।

प्रमुख खबरें

Odisha के 20 जिलों में भारी बारिश का IMD Yellow Alert जारी

America में Green Card के नए नियम लागू, Indian H-1B पेशेवरों पर होगा सीधा असर

LIC से 2684 करोड़ की धोखाधड़ी में CBI ने Anil Ambani पर दर्ज की FIR

गृह मंत्रालय ने JPC को बताया, 10 साल में FCRA पंजीकृत NGO घटे लेकिन विदेशी फंड बढ़ा