धार्मिक आधार पर लोगों का ध्रुवीकरण कर रही है भाजपा सरकार: गोगोई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 10, 2019

गुवाहाटी। असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने नागरिकता विधेयक के लोकसभा में पारित होने को असम और देश के लिए ‘‘काला दिन’’ बताया और भाजपा सरकार पर देश का धार्मिक आधार पर ध्रुवीकरण करने का आरोप लगाया। गोगोई ने बुधवार को कहा, ‘‘विधेयक पारित करके भाजपा सरकार ने नागरिकों का हिंदुओं और मुस्लिमों के तौर पर ध्रुवीकरण किया है और देश को विभाजित करने की (मोहम्मद अली) जिन्ना की राजनीति को स्वीकार किया है।’’ 

 

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गोगोई की यह टिप्पणी राज्य के वित्त मंत्री हिमंत बिस्व सरमा के यह दावा करने के कुछ दिनों बाद आयी है कि यदि नागरिकता विधेयक पारित नहीं हुआ तो असम ‘‘जिन्ना के रास्ते’’ पर जाएगा। गोगोई ने असम समझौते की ओर इशारा किया जो उल्लेख करता है कि 24 मार्च 1971 के बाद राज्य में अवैध रूप से प्रवेश करने वालों को विदेशी घोषित किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: गरीब सवर्णों को आरक्षण पर संसद की मुहर, पक्ष में पड़े 165 वोट, विरोध में सिर्फ 7 मत

 

उन्होंने कहा, ‘‘विदेशियों की धर्म के आधार पर पहचान नहीं की जाती। हमारा देश एक धर्मनिरपेक्ष देश है, यह हमारे संविधान की प्रस्तावना में है। भाजपा सांसदों, विधायकों ने तदनुसार शपथ ली। विधेयक को धार्मिक आधार पर पारित करके उन्होंने अपनी शपथ का अपमान किया है। उनके और जिन्ना के बीच क्या अंतर है जिसने भारत का बंटवारा धर्म के आधार पर किया?’’ 

 

प्रमुख खबरें

Maharashtra : Thane में रिश्ते की बहन और उसके पति की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास

Vadattiwar की शहीद हेमंत करकरे पर टिप्पणी से बिल्कुल सहमत नहीं हूं : Raut

Israeli सेना ने फलस्तीनियों को East Rafah अस्थायी रूप से खाली करने को कहा, जमीनी हमले की आशंका

सरकार विपणन वर्ष 2023-24 में 20 लाख टन चीनी निर्यात की अनुमति दे : ISMA