भाजपा सरकार देश को गलत राह पर ले जा रही है: मनमोहन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 10, 2018

मोहाली (पंजाब)। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर देश को “गलत राह’’ पर ले जाने का आरोप लगाया और कहा कि इसकी गतिविधियों के चलते राष्ट्र की स्वतंत्रता खतरे में पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश की स्वतंत्रता को मजबूत बनाने में महत्त्वपूर्ण भमिका निभाई थी लेकिन “पिछले साढ़े चार साल से, भाजपा ने ऐसी बातों को बल दिया है जो भारतीय इतिहास को प्रतिकूल ढंग से प्रभावित कर सकती है।” उन्होंने कहा, “इससे एक बार फिर देश की आजादी खतरे में पड़ सकती है।”

 

मनमोहन सिंह, हिंदी समाचारपत्र ‘नवजीवन’ का पुन: प्रकाशन शुरू किए जाने के मौके पर बोल रहे थे। इस अखबार का पहली बार प्रकाशन 1919 में महात्मा गांधी ने शुरू किया था लेकिन ब्रिटिश हुकूमत के दौरान इसे कई बार बंद किया गया। उन्होंने कहा, “मैं लोगों से अपील करना चाहता हूं कि वे यह समझें कि मौजूदा सरकार कैसे राष्ट्र को एक गलत रास्ते पर ले जा रही है और कैसे इससे मजबूती से लड़ने की जरूरत है।”


यह भी पढ़ें: CBI ने माल्या के प्रत्यर्पण आदेश का किया स्वागत, जल्द खत्म करना चाहती है मामला

 

साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने एक बार कहा था कि, “स्वतंत्रता खतरे में हैं, पूरी ताकत से उसकी रक्षा करें।” उन्होंने कहा कि पंजाब ने देश की आजादी की जंग में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

 

प्रमुख खबरें

Yes Milord: राहुल गांधी और लालू यादव को चुनाव लड़ने से नहीं रोक सकते, चुनाव प्रचार के लिए बेल पर बाहर आएंगे केजरीवाल? इस हफ्ते कोर्ट में क्या-क्या हुआ

T20 World Cup 2024 से पहले भारत को लग सकता है बड़ा झटका, रोहित शर्मा हैं चोटिल

Jammu-Kashmir के बांदीपोरा में एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़

सरकार ने प्याज निर्यात पर प्रतिबंध हटाया, न्यूनतम निर्यात मूल्य 550 डॉलर प्रति टन