उत्तर प्रदेश में फिर एक बार भाजपा सरकार, यह जीत एतिहासिक : सुरेश कश्यप

By विजयेन्दर शर्मा | Mar 10, 2022

शिमला  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने भाजपा कसुंपटी मंडल की कोटि पंचायत में एक कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम में सुरेश कश्यप ने कोटि पंचायत के प्रधानों से भी मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुरेश कश्यप ने कहा की भारत में 5 राज्य के चुनावों में भाजपा 4 प्रदेशों में एतिहासिक जीत दर्ज कर चुकी  है। उन्होंने कहा की उत्तर प्रदेश में भाजपा ने एक बार फिर सरकार बना ली है यह भाजपा के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को सुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा को महामारी के समय भाजपा ने जन सेवा के लिए अच्छा काम किया, कोवीड संकटकाल के समय भाजपा का कार्यकर्ता हमेशा जनता के सेवा पर तत् पर रहा। साथ ही भाजपा के लोगों ने संगठन से सभी निर्देशों का पालन करते हुए घर घर तक जन सेवा के काम में नए आयाम स्थापित किया।

 

इसे भी पढ़ें: उद्यमियों को निवेश के लिए बेहतर सुविधाएं प्रदान करते हुए सरकार कृतसंकल्पः मुख्यमंत्री

 

उन्होंने कहा की प्रदेश में जयराम ठाकुर सरकार ने उत्तम कार्य किया है और जयराम सरकार जो कहती है वो करके दिखाती है। उन्होंने कहा की प्रदेश में डबल इंजन की सरकार चल रही है और इसका दृश्य विकास के मध्यम से धरातल पर दिख रहा है। आज मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने एक बार फिर एक एतिहासिक बजट प्रस्तुत किया है। इस बजट में सभी वर्गों का खयाल रखा गया है। आज अनुसूचित जाति वर्ग के लिए सरकार वन टाइम सेटलमेंट लाई है यह एक बड़ी सौगात है।सामाजिक पेंशन योजना से हमारे प्रदेश के सभी बजुर्गो को लाभ होगा इसमें जयराम सरकार ने बड़ी वृद्धि की , यह सरकार और यह बजट गरीबों का बजट है इसमें सभी वर्गों को किसी न किसी प्रकार का लाभ हुआ है।

 

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने ढली में 49 करोड़ रुपये लागत की डबल लेन सुंरग की आधारशिला रखी

 

उन्होंने कहा की केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त रूप से चल रही है, हमारी सरकार ने यूक्रेन व रशिया युद्ध में भी सकारात्मक भूमिका निभाई, युद्ध भूमि से हमारे नागरिकों को भारत पहुंचने का उत्तम काम किया। मोदी का लौ पूरा विश्व मानता है।  गुड़िया सक्षम बोर्ड की उपाध्यक्ष रूपा शर्मा, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र बोटका, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय ज्योति सेन, राकेश शर्मा, पार्षद राजिंदर चौहान,रमेश शर्मा, भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, राज कुमार, सतीश शर्मा, यशपाल, किरण शर्मा विशेष रूप में उपस्थित रहे।

प्रमुख खबरें

Lionel Messi को Kerala लाने के प्रयास में हुई अनियमितताओं की जांच कराएगी सरकार

NITES ने Wipro के खिलाफ श्रम मंत्रालय में की शिकायत, 200 से ज्यादा युवाओं की जॉइनिंग में देरी

Max Financial Services का मुनाफा 37% बढ़ा, Q1 में आय 14,977 करोड़ रुपये पर पहुंची

Kiren Rijiju और असम-अरुणाचल सांसदों ने सीमा पर शांति की अपील की, बातचीत से सुलझेंगे विवाद