ज्वलन्त समस्याओं से जनता का ध्यान हटाना चाहती है भाजपा सरकार: कांग्रेस

By विजयेन्दर शर्मा | Jul 31, 2021

हिमाचल प्रदेश में महंगाई-बेरोज़गारी और बरसात से हो रहे भारी नुकसान ज्वलन्त समस्याएं हैं जो कि सबसे अहम हैं। जनता इन समस्याओं का हल चाहती है,भाजपा सरकार से जबाब चाहती है लेकिन सरकार इन विषयों से कन्नी काट कर गैरजरूरी मुद्दों को उछाल कर जनता का ध्यान हटाने की फ़िराक़ में है। यह आरोप प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता दीपक शर्मा ने आज मीडिया के माध्यम से प्रदेश भाजपा सरकार पर लगाए। उन्होंने कहा कि खालिस्तान के नाम पर एक सिरफिरे द्वारा प्रसिद्धि हासिल करने के उदेश्य से विदेश से फोन कॉल रेकॉर्ड करके भेजी गई इसपर सुरक्षा एजेंसियों को चौकन्ने रह कर कार्यवाही करनी चाहिए लेकिन साम्रदायिक ताकतों को जनभावनाओं को भड़काने का मौका नहीं देना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल की खबरें: स्वास्थ्य अधोसंरचना की मजबूती के लिए 24110.40 लाख रुपए का बजट प्रस्तावित

दीपक शर्मा ने कहा कि आज किसान-बागवान, मजदूर-बेरोजगार, छोटा व्यापारी-मध्यमवर्ग, युवा-छात्र भाजपा सरकार से अपनी समस्याओं का समाधान चाहता है और सरकार की क्या नीति है इस पर जबाब मांग रहा है लेकिन भाजपा सरकार इन अहम विषयों पर मौन धारण किए हुए है।कांग्रेस नेता ने कहा कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में सरकार को बेनकाब करने के लिए वचनबद्ध है।जनहित के लिए कांग्रेस संघर्ष करेगी।उन्होनें कहा कि कांग्रेस की प्राथमिकता एवम दृष्टिकोण हमेशा विकास की नीतियों-कार्यक्रमों के ऊपर रहा है।लेकिन भाजपा ने हमेशा जनभावनाओं को भड़का कर मात्र वोट की राजनीति की है जिसकी कांग्रेस पार्टी कड़े शब्दों में निंदा करती है।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक