सुभसपा के साथ गठबंधन करने के बाद अखिलेश का बड़ा आरोप, बोले- भाजपा सरकार ने गरीबों की नहीं की कोई मदद

By अनुराग गुप्ता | Oct 27, 2021

मऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मऊ में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब हम एक होकर आगे चलेंगे और संघर्ष करेंगे तो उसका कोई मुकाबला नहीं है। जब इस रैली का फैसला नहीं हुआ था तब आंकलन करने वाले कुछ आंकलन कर रहे थे कि कौन कितनी सीटें जीतेगा लेकिन जैसे ही गठबंधन हुआ है आंकलन करने वालों ने महसूस किया कि अब इस गठबंधन को कोई रोकने वाला नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: अखिलेश यादव का कटाक्ष, भाजपा का 'झूठ का फूल' अब बना 'लूट का फूल' 

गरीबों के लिए नहीं किया कोई इंतजामअखिलेश ने कहा कि लॉकडाउन के समय में भाजपा सरकार ने गरीबों की कोई मदद नहीं की। बहुत से लोगों की नौकरियां चली गईं। इतना ही नहीं कोरोना के समय जब सबसे ज्यादा मदद करनी चाहिए थी तब बेसहारा छोड़ दिया। उस वक्त बहुत से सगे-संबंधी दवाई के लिए घूमते रहे लेकिन उन्हें न तो बिस्तर मिली, न दवाई मिली। किसी भी सरकार ने मदद नहीं की और गरीबों की मौत हो गई। ऐसा संकट भाजपा ने पैदा किया। इसी बीच मेडिकल कॉलेजों के उद्धाटन पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 9 मेडिकल कॉलेजों को खोलने का वादा किया। पर्दा लगाकर उद्धाटन कर दिया लेकिन जब पर्दे के भीतर देखा गया तो सबके सब मेडिल कॉलेज खोखले थे।

प्रमुख खबरें

T20 International में 4788 रन: Smriti Mandhana बनीं दुनिया की नंबर 1 बल्लेबाज

Asian Games: Vidarsa Vinod ने 10m Air Rifle टीम स्पर्धा में जीता Silver Medal

Asian Games Table Tennis: भारतीय पुरुष और महिला टीम ने Indonesia को 3-0 से हराया

Mumbai में Metro निर्माण का बैरिकेड गिरने से 54 वर्षीय बाइक सवार की मौत