कर्नाटक नगर निगम के चुनाव में भाजपा का शानदार प्रदर्शन, CM बोम्मई ने पास किया अपना पहला टेस्ट

By अंकित सिंह | Sep 08, 2021

कर्नाटक में हाल में ही बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला था जब सत्ता की बागडोर संभाल रहे बीएस येदियुरप्पा को इस्तीफा देना पड़ा और उनकी जगह बसवराज बोम्मई को मुख्यमंत्री पद की कुर्सी दे दी गई। माना जा रहा है कि येदियुरप्पा को इस्तीफा देने के लिए कहना भाजपा की विवशता थी। येदियुरप्पा मुख्यमंत्री बने रहते तो आने वाले दिनों में पार्टी में टूट की शुरुआत हो सकती थी। हालांकि पार्टी ने बसवराज बोम्मई को ही मुख्यमंत्री बनाया जिसे येदियुरप्पा का खासम खास भी माना जाता है। इन सबके बीच कर्नाटक में तीन नगर निगम के चुनाव हुए। इन नगर निगम के चुनाव में भाजपा ने सराहनीय प्रदर्शन किया। चुनाव के नतीजों को देखने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने अपनी पहली परीक्षा पास कर ली है। भाजपा ने बेलगावी में स्पष्ट बहुमत हासिल किया। कलबुर्गी में पार्टी का प्रदर्शन शानदार रहा और पहले की स्थिति में सुधार देखने को मिला। हालांकि हुबली धारवाड़ नगर पालिका चुनाव में नतीजे पार्टी के अनुकूल नहीं रहे। परंतु दो निगमों में पूर्ण बहुमत और उसमें भी बेलगावी नगर निगम का चुनाव जीतना बोम्मई सरकार के नेतृत्व कौशल को दर्शाता है। भाजपा यहां पहली बार चुनाव जीती।

 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली यात्रा के दौरान खाली मंत्री पदों को भरने पर कोई चर्चा नहीं होगी : बोम्मई


पार्टी ने साफ तौर पर यह कह दिया है कि बसवराज बोम्मई ही आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी का चेहरा होंगे। इन नगर निगम चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन भी बसवराज बोम्मई के काम पर मुहर लगाता दिख रहा है। इन तीन नगर निगम के चुनाव में मिली कामयाबी से भाजपा गदगद है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर कहा कि बेलागवी, हुबली-धारवाड़ और कलबुर्गी के तीन नगर निगम चुनावों में भाजपा पर भरोसा करने के लिए कर्नाटक के लोगों को धन्यवाद। उन्होंने आगे कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन-हितैषी नीतियों के लिए धन्यवाद। हमने पहली बार बेलगावी नगर निगम चुनाव जीता है, यह गर्व की बात है कि कर्नाटक बीजेपी हुबली-धारवाड़ निगम में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है और कलबुर्गी निगम में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है।’

 

प्रमुख खबरें

Baramati में कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बताई समस्याएं, Ajit-Sunetra से जनता को बड़ी उम्मीदें

Sharad Pawar के हाथ से फिसल रहा Baramati, अजित का बढ़ रहा दबदबा

रायबरेली से नामांकन के बाद बोले राहुल गांधी, बड़े भरोसे के साथ मेरी मां ने मुझे सौंपी परिवार की कर्मभूमि

जीने के लिए केवल कुछ महीने का समय, पत्नी अनीता गोयल को कैंसर, नरेश गोयल की जमानत याचिका पर 6 मई को फैसला