भाजपा ने लोकसभा चुनाव से पहले EVM में छेड़छाड़ की थी: ममता बनर्जी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 14, 2019

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार रात को दावा किया कि भाजपा ने हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव के दौरान अधिकांश ईवीएम में पहले से ही अपने हिसाब से प्रोग्रामिंग की थी। उन्होंने सभी विपक्षी दलों से सच उजागर करने के लिए तथ्यान्वेषी टीम बनाने का अनुरोध किया। बनर्जी ने कहा, ‘‘हम कांग्रेस से इस बारे में बात कर चुके हैं। जरूरत पड़ी तो हम अदालत जाएंगे और इस चुनावी धांधली को चुनौती देंगे।’’

उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि भाजपा के नेता चुनाव के नतीजे घोषित होने से पहले ही लगभग वास्तविक आंकड़ों का अनुमान कैसे लगा सकते हैं। वे कैसे कह रहे थे कि देश में उन्हें 300 से ज्यादा सीटें मिलेंगी और बंगाल में 23। अंतिम परिणाम उनके आकलन के करीब ही थे। बनर्जी ने एक बांग्ला समाचार चैनल को दिये साक्षात्कार में यह दावा किया। बनर्जी ने वाम दलों के समर्थकों से भी भाजपा में शामिल होने से बचने को कहा। 

प्रमुख खबरें

छह युवा वैज्ञानिकों को मिला Infosys Prize 2026 सम्मान, 100000 Dollar का मिलेगा नकद पुरस्कार

मुनक नहर पर Chhath Ghat का उद्घाटन, Nitin Nabin ने पूर्व सरकार पर साधा निशाना

PM Modi कर्नाटक में शुरू करेंगे 15600 करोड़ रुपये की परियोजनाएं, Pink Line और Vande Bharat की देंगे सौगात

Swachh Survekshan में इंदौर को मिले सर्वाधिक अंक, पुष्यमित्र भार्गव बोले जारी हो स्कोरकार्ड