भाजपा ने ‘मैं भी चौकीदार’ मुहिम की तेज, मोदी समेत कई नेताओं ने बदला ट्विटर प्रोफाइल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 17, 2019

नयी दिल्ली। भाजपा ने रविवार को अपनी ‘मैं भी चौकीदार’ मुहिम तेज कर दी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह समेत पार्टी के अन्य नेताओं ने अपने ट्विटर प्रोफाइल पर अपने नाम के आगे ‘चौकीदार’ शब्द जोड़ा। पार्टी नेताओं ने छोटे विज्ञापन वीडियो भी अपने अकाउंट से साझा किए जिनमें यह दिखाया गया है कि विभिन्न क्षेत्रों के लोग किस प्रकार मोदी की तरह देश के लिए अपना योगदान देकर ‘चौकीदार’ बन रहे हैं। इन नेताओं में कई केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: खिलाड़ियों का भी राजनीति से रहा है गहरा नाता, राज्यवर्धन राठौड़ चमके तो भूटिया चूके

शाह ने एक वीडियो ट्वीट कर स्वच्छता में लोगों के प्रयासों को रेखांकित किया। मोदी ने शनिवार को अपने समर्थकों से अपील की थी कि वे ‘मैं भी चौकीदार’ का संकल्प लें। उन्होंने कहा था कि वह भ्रष्टाचार और सामाजिक बुराई के खिलाफ लड़ाई में अकेले नहीं हैं।

प्रमुख खबरें

Prasidh Krishna ने West Indies के खिलाफ संभाली गेंदबाजी की जिम्मेदारी, 2 विकेट झटके

Asian Games Archery: गणेश मणि रत्नम ने साहिल जाधव को 149-148 से हराया

Odisha Flood: CM Mohan Charan Majhi ने किया हवाई सर्वेक्षण, 1 लाख से अधिक लोग राहत शिविरों में पहुंचे

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य