'BJP ने किया हरियाणा का नॉन स्टॉप विकास', Rajnath Singh बोले- हम जो कहते हैं वह करके दिखाते हैं

By अंकित सिंह | Sep 30, 2024

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज दादरी में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान रक्षा मंत्री ने कहा कि हरियाणा में पिछले दस वर्षों सबसे अधिक निवेश आया है। पहले यहाँ पर बड़ी संख्या में घरों में नल के माध्यम से जल नहीं पहुँचता था मगर आज हरियाणा के लगभग सभी घरों में जल जीवन मिशन के माध्यम से पानी पहुँच चुका है। उन्होंने कहा कि हमारा हरियाणा देश का वो राज्य है जो 24 फसलें को MSP पर खरीदता है। इतना ही नहीं, बल्कि भाव का अंतर भी देती है और इसके लिए वह भावांतर योजना चलाती है। 

इसे भी पढ़ें: Haryana: Nayab Singh Saini का कांग्रेस पर बड़ा वार, बोले- भूपेंद्र हुड्डा ने लूटा किसानों की जमीन, रॉबर्ट वाड्रा को दे दिया

राजनाथ ने कहा कि किसानों के बैंक खातों में सीधे पैसे भेजने का काम भाजपा सरकार ने किया है। किसान सम्मान निधि के रूप में करीब सवा 3 लाख करोड़ रुपए से अधिक किसानों के खाते में भेजे गये हैं। उन्होंने कहा कि हमने 2013 में इसी हरियाणा की धरती पर कहा था कि सरकार बनने पर OROP लागू करेंगे। भाजपा सरकार ने न सिर्फ वन रैंक वन पेंशन को लागू किया। यानि जो हम कहते हैं वह करके दिखाते हैं। अब हमने इसका तीसरा रिवीजन भी कर दिया है। कांग्रेस की सरकार थी, तो खर्ची और पर्ची के बिना नौकरी नहीं मिलती थी। हमने उस व्यवस्था को समाप्त किया है। 

इसे भी पढ़ें: Haryana में बोले CM Yogi, कांग्रेस ने तुष्टीकरण की हदें पार की, विकास के नाम अपने परिवार को आगे बढ़ाया

सिंह ने कहा कि भाजपा ने हरियाणा का नॉन स्टॉप विकास किया है। यदि आप लोगों ने ग़लत बटन दबाया तो हरियाणा की यह जो लिफ्ट है, यह ऊपर जाने के बजाय बेसमेंट में चली जाएगी। इसलिए सही बटन दबाइए और हरियाणा को लिफ्ट कराइए। उन्होंने कहा कि दस साल से केंद्र में मोदीजी की सरकार है मगर एक भी मंत्री पर भ्रष्टाचार का दाग नहीं है। जबकि कांग्रेस की सरकार में मंत्री तक को जेल जाना पड़ा था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की कल एक रैली को संबोधित करते समय तबियत बिगड़ गई। फिर बोले जब तक मोदी को नहीं हटा देंगे, तब तक मैं जिंदा ही रहूंगा। मैं खड़गेजी के 125 साल तक जीने की कामना करता हूँ क्योंकि मोदीजी लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले हैं। 

प्रमुख खबरें

भारत विरोधी नेताओं का फूंका घर, बांग्लादेश में भयंकर मारकाट शुरू!

Crystal Crop Protection का IPO 17.06 गुना सब्सक्राइब, 26 नवंबर को होगी Listing

IGI Airport के आसपास लेजर बीम के इस्तेमाल पर 60 दिनों का प्रतिबंध

Hormuz संकट से अंतरराष्ट्रीय बाजार में उछला Brent Crude, भाव 92.67 डॉलर पहुंचा