भाजपा का शिवसेना के साथ भावनात्मक गठबंधन है तो राकांपा के साथ राजनीतिक : फडणवीस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 13, 2023

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को कहा कि भाजपा का शिवसेना के साथ भावनात्मक गठबंधन है और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ राजनीतिक गठबंधन है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो भी इसमें शामिल होने को इच्छुक है, उसका स्वागत कर सकती है लेकिन ‘कांग्रेस जैसी सोच’ अस्वीकार्य है। भाजपा नेता अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों के तहत भिवंडी में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं की ‘महाविजय 2024’ कार्यशाला में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के साथ हमारा गठबंधन एक भावनात्मक गठबंधन है।

फडणवीस ने कहा कि कुछ लोगों ने भाजपा पर शिवसेना और राकांपा को तोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आरोप लगाया, लेकिन यह उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना थी जिसने 2019 में भाजपा की पीठ में छुरा घोंपा। उन्होंने कहा, “जो कोई भी पार्टी में शामिल होना चाहता है हम उसका स्वागत करेंगे, लेकिन कांग्रेस जैसी सोच के लिए कोई जगह नहीं है।जो लोग तुष्टिकरण में विश्वास करते हैं वे स्वीकार्य नहीं होंगे। एआईएमआईएम या मुस्लिम लीग का राजग में कोई स्थान नहीं होगा।

प्रमुख खबरें

Yogi Adityanath ने Gorakhpur में विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- विकास विरोधी बांट रहे समाज

Allahabad High Court: Noida कामगार प्रदर्शन केस में Himanshu Thakur को मिली जमानत

DK Shivakumar ने CEC को लिखा पत्र, कर्नाटक SIR में मतदाता सत्यापन के लिए मांगा और समय

Ankit Baliyan Murder Case: Shamli प्रशासन ने परिवार से मिलकर दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा