भाजपा ने पूर्वोत्तर में शांति और विकास सुनिश्चित किया: अमित शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2019

चांगलांग। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने पूर्वोत्तर में शांति एवं विकास सुनिश्चित किया जहां पांच साल पहले तक उग्रवादी गतिविधियां चरम पर थीं। उन्होंने कहा कि भाजपा सीमा पार से आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने और पूर्वोत्तर में उग्रवाद खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भगवा पार्टी के सत्ता में आने के बाद अरुणाचल प्रदेश में राजनीतिक स्थिरता कायम हुई। शाह ने कहा कि मोदी ने अपने मंत्रियों को हर पखवाड़े पूर्वोत्तर राज्यों में जाने और क्षेत्र के लोगों की समस्याएं हल करने के निर्देश दे रखे हैं।

इसे भी पढ़ें: जन आकलन में भाजपा बहुत आगे, कांग्रेस बहुत पीछे

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश से लेकर कन्याकुमारी, असम से लेकर गुजरात तक भाजपा हर जगह सरकार बनाएगी। पार्टी की जीत का सिलसिला इस राज्य में शुरू हो गया है। उन्होंने कहा, ‘‘यह पहला मौका है कि भाजपा अरुणाचल प्रदेश में सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। हमारी जीत का सिलसिला इस क्षेत्र में शुरू हो गया है जब हमारी पार्टी के तीन विधायक निर्विरोध चुने गए।’’राज्य में पार्टी के तीन उम्मीदवार आलो पूर्व, याचुली और दिरांग विधानसभा सीटों पर निर्विरोध चुन लिए गए हैं। अरुणाचल प्रदेश में 11 अप्रैल को विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ होंगे।

प्रमुख खबरें

मशहूर Cardiologist पद्मश्री डॉ. G Vijayaraghavan का 84 साल की उम्र में निधन

Climate Change से निपटने को सुव्यवस्थित नीतियां जरूरी: राष्ट्रपति Droupadi Murmu

सपा सत्ता में आई तो Remote Sensing से होगी विकास दुबे एनकाउंटर की जांच: Akhilesh Yadav

Adiala Jail में Imran Khan का मेडिकल चेकअप, PIMS के डॉक्टरों ने की जांच