भाजपा ने ओडिशा के लोगों और भगवान जगन्नाथ का अपमान किया है: Rahul Gandhi

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 30, 2024

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर ओडिशा के लोगों का अपमान करने का आरोप लगाया क्योंकि उसके एक नेता ने हाल ही में दावा किया था कि भगवान जगन्नाथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भक्त हैं।

गांधी ने कहा, भाजपा ने ओडिशा के हर व्यक्ति का अपमान किया है क्योंकि उसके एक नेता ने दावा किया है कि भगवान जगन्नाथ प्रधानमंत्री मोदी के भक्त हैं। पुरी से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार संबित पात्रा ने हाल ही में यह टिप्पणी की थी।

पात्रा भगवान जगन्नाथ पर अपनी जुबान फिसलने के कारण विवाद में घिर गए थे। इसके बाद उन्होंने माफी मांगी और घोषणा की कि वह तीन दिनों तक उपवास रखकर प्रायश्चित करेंगे।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा और उसके सहयोगी देश के लोकतंत्र और संविधान को नष्ट करने के लिए एकजुट हुए हैं। गांधी ने कहा, दुनिया की कोई भी ताकत हमारे संविधान को नष्ट नहीं कर सकती। आप (भाजपा) अपनी पूरी ताकत लगाकर भी संविधान को छू नहीं सकते।

प्रमुख खबरें

Pakistan के Balochistan में दोहरा Attack, विद्रोही समूहों ने नसीराबाद में हमलों की जिम्मेदारी ली

Balochistan में फिर जबरन गुमशुदगी, Human Rights संस्था PAANK ने Pakistan पर उठाए गंभीर सवाल

Keralam में Priyanka Gandhi का LDF सरकार पर बड़ा हमला, बोलीं- युवा Jobs के लिए पलायन को मजबूर

पूर्व राजनयिक KP Fabian ने US को दिखाया आईना, बोले- यह अहंकार और बेहद दुर्भाग्यपूर्ण