विधायकों की खरीद-फरोख्त में भाजपा को महारत हासिल है: कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 11, 2020

नयी दिल्ली। मध्य प्रदेश के राजनीतिक घटनाक्रम के बीच कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि भाजपा ‘विधायकों की खरीद-फरोख्त और अगुवा करने’ में लगी हुई है और उसे इसमें महारत हासिल है। मध्य प्रदेश के राजनीतिक घटनाक्रम को लोकतंत्र का अपमान करार देते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता आनंद शर्मा ने कहा कि भाजपा ने गैर-भाजपा शासित राज्यों सरकारों को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है।

आनंद शर्मा  ने कहा, ‘‘भाजपा को विधायकों की खरीद-फरोख्त और सरकारें चुराने में महारत में माहिर है।’’ शर्मा ने सवाल किया कि किया भाजपा विपक्षी दलों की सरकारों के प्रति इतना असहिष्णु क्यों है? उन्होंने कहा कि कांग्रेस मध्य प्रदेश में अस्थिरता पैदा करने के प्रयास की निंदा करती है।

प्रमुख खबरें

S Jaishankar ने UNGA में बहुध्रुवीय दुनिया का किया आह्वान, वैश्विक शांति और सुधार पर दिया जोर

सूखे और Flood से जूझ रहे किसानों को केंद्र देगा पूरी मदद, Shivraj Singh Chouhan ने बनाई योजना

पूर्व PM Manmohan Singh के जीवन पर Pradhanmantri Sangrahalaya में विशेष प्रदर्शनी शुरू

UNGA में China ने संरक्षणवाद को नकारा, Han Zheng बोले- विकास से ही संभव है शांति