भाजपा ने ‘हिंदुत्व’ को दरकिनार किया: कर्नाटक में चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रमोद मुतालिक का दावा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 18, 2022

मंगलुरु। कर्नाटक के चुनावी मैदान में उतरने की योजना बना रहे ‘श्री राम सेना’ संगठन के प्रमुख प्रमोद मुतालिक ने कहा है कि भाजपा ने अपने ‘हिंदुत्व’ एजेंडे को दरकिनार कर दिया है। उडुपी में शनिवार को संवाददाताओं को संबोधित करते हुए मुतालिक ने कहा कि वह राज्य विधानसभा में हिंदुओं की आवाज का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं और इस महीने के अंत तक अपनी उम्मीदवारी एवं निर्वाचन क्षेत्र की घोषणा करेंगे। मुतालिक ने कहा कि उन्होंने लगभग आठ विधानसभा क्षेत्रों में सर्वेक्षण किया है और वह जल्द ही फैसला करेंगे कि वह किस क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

उडुपी जिले में करकला, जिसका प्रतिनिधित्व राज्य के ऊर्जा मंत्री वी. सुनील कुमार कर रहे हैं, उनके संभावित निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। दक्षिणपंथी संगठन के प्रमुख ने आरोप लगाया कि उनके और संगठन के अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज करने के पीछे सुनील कुमार का हाथ हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा कांग्रेस की तर्ज पर ही काम करती प्रतीत होती है जिसने हमेशा हिंदू कार्यकर्ताओं को नीचा दिखाने की कोशिश की।

इसे भी पढ़ें: Saudamini Pethe : खुद बधिर होते हुए भी अदालतों में बधिरों की आवाज‘‘ बनने’’ के लिए चुना वकालत का पेशा

उन्होंने कहा कि वह करकला के अलावा श्रृंगेरी, बेलगावी दक्षिण, धारवाड़ और तेरदल, जामखंडी (बगलकोट) सीटों पर भी चुनाव लड़ने पर विचार कर रहे हैं। मुतालिक ने आरोप लगाया कि सैकड़ों हिंदू कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ‘उपद्रवी’ बताकर जेल में डाल दिया है। उन्होंने दावा किया कि अगर भाजपा सरकार हिंदू कार्यकर्ताओं के खिलाफ अपना रुख नहीं बदलती है तो वह हिंदुओं का समर्थन खो देगी।

प्रमुख खबरें

Shah ने BJP और उसके छद्म सहयोगियों को नेशनल कॉन्फ्रेंस को हराने का निर्देश दिया: Omar

विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने में Congress अव्वल : Chief Minister Mohan Yadav

Manoj Tiwari ने मुझ पर हमला कराया क्योंकि लोग अब उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं: Kanhaiya

Shakti Yojana से Metro को नुकसान होने संबंधी प्रधानमंत्री की टिप्पणी से हैरान हूं: Shivkumar