सरकार गिराने की मंशा से भाजपा हमारे कर्नाटक के विधायकों मुंबई ले गई है- गुलाम नबी आजाद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 08, 2019

भोपाल। कर्नाटक में सत्तारूढ़ जनता दल (एस)-कांग्रेस गठबंधन के एक दर्जन से अधिक विधायकों के इस्तीफे से उत्पन्न संकट के एक दिन बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव गुलाम नबी आजाद ने रविवार को आरोप लगाया कि भाजपा कर्नाटक में हमारी सरकार गिराने के लिए हमारे विधायकों को मुंबई ले गई है ।

कर्नाटक में हुई राजनीतिक संकट के बारे में पूछे गये एक सवाल के जवाब में आजाद ने यहां मीडिया को बताया, ‘‘प्रधानमंत्री जी (नरेन्द्र मोदी) कहते हैं- सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास। ये तो टेलीविजन पर बहुत अच्छी चीजें लगती हैं। लेकिन जमीन पर नहीं है।’’उन्होंने आगे कहा, ‘‘माननीय प्रधानमंत्री की मौजूदगी में मैंने कहा था कि आपने (भाजपा) हमारी सरकार हिमाचल प्रदेश में तोड़ दी। मणिपुर एवं गोवा में हमारे विधायकों को (सदन में) वोट नहीं देने दिया। बंगाल के विधायक ले जा रहे हो, आंध्रप्रदेश के विधायक ले जा रहे हो, गुजरात के विधायक ले जा रहे हो और अब आप कर्नाटक के विधायक ले जा रहे हो।’’

इसे भी पढ़ें: सरकार का बड़ा खुलासा, पुलवामा हमले में शामिल पांच में से चार आतंकी मारे गये

आजाद ने सवाल किया, ‘‘इन सबका विश्वास कहां चला गया? और कहां है लोकतंत्र?’’ उन्होंने कहा, ‘‘लोकतंत्र पर तो हमारा विश्वास होता है, भरोसा होता है। पार्टी के चुनाव चिन्ह के आधार पर जनता अपना प्रतिनिधि चुनकर देती है और अगर उसमें कोई भी बाहुबली ताकत वाला इस तरह से करे, तो क्या होगा।’’ गौरतलब है कि कांग्रेस-जद (एस) सरकार उस समय संकट में घिर गई जब गठबंधन के 13 विधायकों ने त्यागपत्र दे दिया। इनमें से 12 लोगों ने शनिवार को ही इस्तीफा दे दिया था। राज्य की 224 सदस्यीय विधानसभा में सत्तारूढ़ गठबंधन के 118 विधायक हैं। अगर त्यागपत्रों को स्वीकार कर लिया जाता है तो सरकार के बहुमत खो सकती है ।

प्रमुख खबरें

क्या सच में इमरान खान की मौत हो गई? PTI बोली- 20 लाख लोग तैयार रहे

Shaurya Path: Kargil War के दौरान क्या America ने सचमुच India के GPS Signals Degradation कर धोखा दिया था?

Kerala Drug Row: कासरगोड ड्रग्स मामले में VD Satheesan पर CPI(M) का बड़ा हमला, बताया गंभीर Drug Connection

Health Tips: Digital Age में ब्रेन स्ट्रोक का नया लक्षण Dystextia, मोबाइल पर गलत मैसेज भेजना हो सकता है Stroke का संकेत