BJP की ‘भारी मशीनरी’ ने MCD Election को मुश्किल बना दिया था : अरविंद केजरीवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 10, 2022

नयी दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के प्रचार के दौरान तैनात भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘‘भारी मशीनरी’’ ने इसे आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा अब तक लड़ा गया सबसे कड़ा मुकाबला बना दिया था। उन्होंने भाजपा पर दुष्प्रचार फैलाने के लिए मीडिया पर दबाव बनाने का आरोप लगाया। नवनिर्वाचित पार्षदों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि आप ने सकारात्मक राजनीति की और ‘‘हमारे काम’’ के बारे में बात की।

इसे भी पढ़ें: Congress का विकल्प बनने की कोशिश कर रही AAP, पर इन पांच राज्यों के आंकड़े बहुत कुछ बताते हैं

आप प्रमुख ने कहा, ‘‘हम सकारात्मक राजनीति करते हैं और अपने काम के बारे में बात करते हैं। भाजपा ने फर्जी वीडियो और जेल में बंद एक ठग के पत्रों के जरिए हमें अपने काम के बारे में चर्चा नहीं करने दी।’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘इसके अलावा उन्होंने हमारे खिलाफ मीडिया पर दबाव बनाया, मीडिया को धमकाया और दुष्प्रचार अभियान चलाया। हर सुबह नौ बजे कोई नया फर्जी वीडियो आता था।’’ आप ने राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को नगर निगम में भाजपा से सत्ता छीन ली थी। केजरीवाल की अगुवाई वाली पार्टी ने एमसीडी के 250 में से 134 वार्ड जीते हैं जबकि भाजपा को 104 वार्ड में जीत मिली।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार