Delhi Voter List में नाम जुड़वाने के लिए 2.71 लाख से अधिक फॉर्म-6 आवेदन मिले

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 29, 2026

दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि समाप्त होने में दो दिन शेष हैं। मसौदा सूची जारी होने के बाद नाम जुड़वाने के लिए 2.71 लाख आवेदन मिले हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर तक फॉर्म-6 के 2,71,639 आवेदन मिले।

इसी अवधि में नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 के 20,654 और सुधार के लिए फॉर्म-8 के 1,02,149 आवेदन मिले। फॉर्म-7 के सर्वाधिक 3,152 आवेदन दक्षिण-पश्चिम दिल्ली और फॉर्म-8 के 13,373 आवेदन उत्तर-पूर्व दिल्ली में मिले। मसौदा सूची में 97,53,577 मतदाताओं के नाम हैं, जबकि पुनरीक्षण से पहले यह संख्या 1.45 करोड़ थी।

गणना प्रपत्र जमा नहीं करने वाले 47,56,722 मतदाताओं को मसौदा सूची से बाहर रखा गया। इसके अलावा, 33,14,032 मतदाताओं को ‘मैपिंग’ संबंधी समस्याओं या तार्किक विसंगतियों के कारण नोटिस दिए गए। इनमें से 27 अक्टूबर तक 31,26,576 नोटिस, यानी 94.34 प्रतिशत, निपटा दिए गए।

शेष नोटिस 30 नवंबर तक निपटाए जाएंगे। अंतिम मतदाता सूची चार दिसंबर को प्रकाशित होगी।

प्रमुख खबरें

MLC Elections में Congress को मिली शून्य सीटें, BJP नेताओं ने साधा निशाना

Siang Dam विवाद: AITF ने शांति बहाली के लिए उच्चस्तरीय समिति बनाई

Samrat Choudhary ने Patna में निकाली पदयात्रा, Tejashwi Yadav का पलटवार

बूंदी में 70 हजार रुपये घूस लेते Junior Engineer गिरफ्तार, Kota ACB की कार्रवाई