भाजपा ने राहुल गांधी पर किया पलटवार, प्रदीप भंडारी ने असीम मुनीर का नाम लेकर कह दी इतनी बड़ी बात

By अंकित सिंह | Jul 23, 2025

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता प्रदीप भंडारी ने बुधवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा प्रहार करते हुए उन पर "असीम मुनीर से भी ज़्यादा लगातार पाकिस्तानी नैरेटिव फैलाने" का आरोप लगाया। एक्स पर एक सोशल मीडिया पोस्ट में, भंडारी ने लिखा कि राहुल गांधी को ऑपरेशन सिंदूर में हमारी सेना की जीत पर संदेह है! पाकिस्तान को राहुल गांधी का शुक्रिया अदा करना चाहिए कि उन्होंने असीम मुनीर से भी ज़्यादा लगातार पाकिस्तानी नैरेटिव फैलाया!" इससे पहले, राहुल गांधी ने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयानों पर संदेह व्यक्त किया और उनमें स्पष्ट विरोधाभासों की ओर इशारा किया।

सांसद राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री बयान कैसे दे सकते हैं? क्या वह कहेंगे कि संघर्ष विराम ट्रंप ने कराया? नहीं, वह ऐसा नहीं कहेंगे। यह हकीकत है कि ट्रंप ने संघर्ष विराम कराया है... यह सिर्फ संघर्ष विराम की बात नहीं है, हम रक्षा उद्योग, ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा करना चाहते हैं... प्रधानमंत्री एक भी बयान नहीं दे पा रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप 25 बार कह चुके हैं कि उन्होंने संघर्ष विराम कराया। ट्रंप ऐसा करने वाले कौन होते हैं? यह उनका काम नहीं है, लेकिन प्रधानमंत्री ने एक बार भी जवाब नहीं दिया... यह सच्चाई है, आप इससे भाग नहीं सकते।  

इसे भी पढ़ें: कुछ न कुछ तो दाल में काला है... ट्रंप के दावे को लेकर राहुल गांधी ने साधा मोदी सरकार पर निशाना

आपको बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत 7 मई को हुई थी और इस ऑपरेशन को 10 मई को रोक दिया गया था। इस ऑपरेशन के दौरान भारत की वायु सेना ने जो क्षमता दिखाया था उसकी स्टडी दुनियाभर के देश कर रहे हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई को सीजफायर हुआ था। जिसको लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गाहे बगाहे क्रेडिट लेने के लिए चले आते हैं। हालांकि भारत की तरफ से लगातार इसका खंडन भी किया जाता रहा है। लेकिन ट्रंप कहा मानने वाले हैं। उन्होंने एक बार फिस से सीजफायर की बात दोहराई। इसके साथ ही एक और बड़ा दावा करते हुए कह दिया कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध के दौरान पांच लड़ाकू विमान गिराए गए। हालांकि, ट्रंप ने यह साफ नहीं किया कि किस देश के लड़ाकू विमान गिरे हैं। 

प्रमुख खबरें

Silver Hallmarking में भारी उछाल: देशभर में नए केंद्रों के साथ Bureau of Indian Standards करेगा बड़ा विस्तार

Income Tax अलर्ट: REIT-InvIT से होने वाली कमाई पर बदल गए नियम, ITR फाइलिंग में रखें खास ध्यान

Global Oil Crisis: होर्मुज संकट से $84 के पार पहुंचा Brent Crude, ईरान-अमेरिका में बढ़ी तकरार

India Neighborhood First policy: बांग्लादेश से लेकर नेपाल तक भारत का बड़ा गेम, पलटा पासा !