By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 07, 2022
इस संवाददाता सम्मेलन में पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंदर गुप्ता समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। रैना ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री की इन रैलियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की विकास नीतियों के प्रति जनता की स्वीकृति, विश्वास और प्रेम की पुष्टि की है। अमित शाह के कार्यक्रमों के दौरान रैना उनके साथ मौजूद रहे थे। भाजपा नेता ने कहा, मोदी सरकार ने क्षेत्र और धर्म से परे, जम्मू-कश्मीर में हर समुदाय के कल्याण के लिए खुद को समर्पित किया है। प्रधानमंत्री ने हर क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए विकास नीतियों को सुनिश्चित किया है।