भाजपा को उत्तराखंड में मोदी फैक्टर का फिर फायदा मिलने की उम्मीद, साल 2017 में मिली थी बड़ी जीत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 04, 2022

देहरादून। भाजपा को उम्मीद है कि जिस तरह 2017 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी को मोदी फैक्टर की वजह से बड़ी जीत मिली, उसी तरह इस ‘‘फैक्टर’’ से राज्य में फिर फायदा मिलेगा। पार्टी का मानना ​​​​है कि 2017 में भाजपा की ऐतिहासिक जीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रभाव महत्वपूर्ण था। तब उसने एकतरफा लड़ाई में राज्य की कुल 70 विधानसभा सीट में से 57 पर जीत हासिल की थी और प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस को सिर्फ 11 सीट ही मिल पाई थीं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता जहां ‘‘मोदी फैक्टर’’ से पार्टी को लाभ मिलने को लेकर काफी आशावादी हैं, वहीं चुनाव पर करीब से नजर रखने वाले लोग इस बार पार्टी की संभावनाओं को ज्यादा नहीं आंकते हैं, लेकिन वे भी मानते हैं कि पार्टी को जो भी सीट मिलेंगी, वे ‘‘मोदी फैक्टर’’ के कारण मिलेंगी।

इसे भी पढ़ें: भाजपा उम्मीदवार खंडूरी ने कोटद्वार को जिला बनाने का वादा किया, स्मार्ट सिटी बनाया जाएगा

भाजपा नेता ने कहा, वह (मोदी) इतनी बार राज्य का दौरा करने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं और उनकी योजनाओं में उत्तराखंड को दी गई प्राथमिकता पूरी तरह स्पष्ट है। उनके नेतृत्व में उत्तराखंड के लिए 1.5 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। भाजपा प्रवक्ता शादाब शम्स ने कहा कि चुनावी रैलियों के लिए राज्य के दौरों के अलावा, केदारनाथ की मोदी की कई यात्राएं, जिनमें से एक के दौरान उन्होंने एक गुफा में ध्यान किया, राज्य में भारत-चीन सीमा क्षेत्र में सैनिकों के साथ त्योहार मनाने के लिए उनकी यात्रा और उत्तराखंड के विश्व पर्यटन मानचित्र संबंधी कॉर्बेट का उनका दौरा लोगों को याद है। हालांकि, जेएस रावत ने कहा कि महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी और कृषि कानून मोदी के खिलाफ जाएंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोग भी आम बजट से निराश हैं जिसमें राज्य के लिए कोई विशेष प्रावधान नहीं किया गया है। वहीं, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और वरिष्ठ प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि इस बार भाजपा को कोई कारक नहीं बचा पाएगा क्योंकि उत्तराखंड में लोगों ने बदलाव के बारे में अपना मन बना लिया है। उन्होंने कहा, उत्तराखंड इस बार बदलाव के लिए मतदान करेगा और कांग्रेस भारी बहुमत के साथ सत्ता में आएगी।

प्रमुख खबरें

Hanuman Jayanti 2026: दूर होगी हर समस्या, बस बजरंगबली को चढ़ाएं ये 5 चीजें

RR vs CSK: राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबले में सैमसन-जडेजा का डेब्यू, देखें दोनों प्लेइंग 11

Airport पर कहां मिलते हैं सस्ते कॉफी-समोसे? जहां राघव चड्ढा ने पी 10 रुपये में में चाय

Census 2027 का बड़ा फैसला: अब Live-in Couple भी माने जाएंगे शादीशुदा, सरकार का नया नियम।