TMC ने मोदी सरकार को द‍िया बड़ा झटका, ममता की छांव में बीजेपी के 'अर्जुन'

By अभिनय आकाश | May 22, 2022

पश्चिम बंगाल के बैरकपुर सीट से बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह कोलकाता में पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी की मौजूदगी में टीएमसी में शामिल हो गए। अर्जुन सिंह पिछले काफी समय से बीजेपी के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने की महीने से पार्टी की बैठकों से भी दूरी बना रखी थी। अफवाहों को हवा देते हुए बीजेपी सांसद रविवार को टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पहुंचे और फिर उनके टीएमसी में शामिल होने की खबर शाम होते-होते सामने आ गई।  बैरकपुर से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह द्वारा किए एक फेसबुक पोस्ट को लेकर भी ऐसी चर्चाएं तेज हो गई थी। जिसके बाद से कहा जा रहा है कि बंगाल के भाजपा उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह टीएमसी में शामिल हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: बांग्लादेशी नागरिक को TMC ने लड़ा दिया चुनाव? HC ने दिए जांच के आदेश, बीजेपी ने कहा- रद्द होना चाहिए रजिस्ट्रेशन

गौरतलब है कि हाल ही में अर्जुन सिंह ने हाल ही में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की और उन्हें पार्टी की राज्य ईकाई की स्थिति के बारे में बताया। उन्होंने बीजेपी चीफ से ये भी कहा कि राज्य उपाध्यक्ष होने के बावजूद, मुझे ठीक से काम करने की अनुमति नहीं है। बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव के सपहले अर्जुन बैरकपुर में तृमणूल कांग्रेस के बड़े नेता थे। लेकिन चुनाव से पहले वो बीजेपी में शामिल हो गए। बीजेपी ने उन्हें 2019 में बैरकपुर से टिकट भी दिया था और वो बैरकपुर से जीतकर सांसद बने थे। 

प्रमुख खबरें

ISL में Churchill Brothers की वापसी, मडगांव में Mumbai City FC से मुकाबला

Top 10 Breaking News 10 October 2026 | UN में पाकिस्तान को भारत की दो टूक | मणिपुर के कामजोंग में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Mumbai Police ने Tushar Gandhi को हिरासत में लिया, अगस्त क्रांति मैदान में होना था प्रदर्शन

इन्फ्लुएंसर Faisal Shaikh उर्फ़ फ़ैसू ने मदीना में तान्या से शादी की, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें; बताया सपना सच होने जैसा