चुनावी मोड में आई भाजपा, 17 राज्यों के प्रभारी नियुक्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 26, 2018

 नयी दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने लोकसभा चुनावों के मद्देनजर बुधवार को 17 राज्यों के लिए पार्टी प्रभारियों की नियुक्ति की। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर राजस्थान में और थावरचंद गहलोत उत्तराखंड में चुनाव अभियान संभालेंगे। राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण प्रांत उत्तर प्रदेश में गोवर्धन झडापिया, दुष्यंत गौतम और नरोत्तम मिश्रा को प्रभारी नियुक्त किया गया है। झडापिया गुजरात के नेता हैं वहीं गौतम पार्टी उपाध्यक्ष हैं। नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश से हैं। 

 

उत्तर प्रदेश में भाजपा को सपा तथा बसपा के संभावित गठबंधन से कठिन चुनौती मिलने की संभावना है। पार्टी द्वारा जारी एक बयान के अनुसार भाजपा के महासचिवों भूपेंद्र यादव और अनिल जैन को क्रमश: बिहार और छत्तीसगढ़ का जिम्मा सौंपा गया है। राज्यसभा सदस्य वी. मुरलीधरन और पार्टी सचिव देवधर राव को आंध्र प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

 

यह भी पढ़ें: NIA ने ‘ISIS से प्रेरित मॉड्यूल’ का किया पर्दाफाश, UP और दिल्ली से 10 लोग गिरफ्तार

 

बयान के अनुसार महेंद्र सिंह को असम तथा ओ. पी. माथुर को गुजरात का प्रभारी बनाया गया है। भाजपा ने कई अन्य राज्यों के लिए भी प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इन राज्यों में हिमाचल प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, मणिपुर, नगालैंड, पंजाब, तेलंगाना और सिक्किम शामिल हैं।

 

प्रमुख खबरें

Modi के 400 पार के नारे के साथ दिखी Mumbai की जनता, जताया जीत का विश्वास

अंगदान दर में सुधार के लिए ICU में मस्तिष्क मृत्यु के मामलों की निगरानी करें : केंद्र

BJP ने पैसे के बल पर संदेशखालि का ‘झूठ’ फैलाया, Mamata Banerjee ने कहा- घड़ियाली आंसू बहाना बंद करें Modi

Lok Sabha Election : तीसरे चरण के लिए प्रचार का शोर थमा, 7 मई को होगा मतदान