MP में भी बड़े बदलाव की तैयारी में भाजपा ! अमित शाह और शिवराज की मुलाकात के बाद हलचल तेज

By अंकित सिंह | Aug 02, 2021

मध्य प्रदेश की राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर से सियासी चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का दो दिनों के अंदर दो बार दिल्ली दौरा मध्य प्रदेश की राजनीति में नए संकेत दे रहा है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को गृह मंत्री अमित शाह ने मुलाकात के लिए बुलाया था। कुछ सूत्र तो यह भी बता रहे हैं कि शिवराज सिंह चौहान और अमित शाह के बीच दो दिनों में दो बार मुलाकात हुई है। अपने दिल्ली दौरे के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने अमित शाह से मुलाकात के बाद ट्वीट किया कि आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह  से उनके निवास में सौजन्य भेंट की और महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा की। हालांकि सूत्र इन मुलाकातों को अलग नजरिए से देख रहे हैं। माना जा रहा है कि उत्तराखंड और कर्नाटक में बड़े बदलाव के बाद अब मध्यप्रदेश में भी बदलाव की तैयारी की जा रही है। हालांकि शिवराज सिंह चौहान की कुर्सी पर खतरा नहीं है। लेकिन कैबिनेट में बड़े फेरबदल किए जा सकते हैं। शिवराज सिंह चौहान का 2 दिनों में 2 बार दिल्ली जाना राजनीतिक पंडितों को खटक रहा है। दूसरी ओर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, सुहास भगत और मध्य प्रदेश के कई दूसरे नेता भी दिल्ली के लगातार चक्कर लगा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

चोट के कारण भारत दौरे से बाहर हुए Will ORourke, New Zealand को लगा झटका

Dombivli में घरेलू विवाद पर 32 वर्षीय बेटे ने 70 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन