यूपी में बड़े फेरबदल की तैयारी में भाजपा, प्रदेश अध्यक्ष को लेकर इन नामों की चर्चा सबसे ज्यादा

By अंकित सिंह | Apr 05, 2022

उत्तर प्रदेश में सरकार गठन के बाद अब भाजपा संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है। स्वतंत्र देव सिंह के योगी कैबिनेट में शामिल हो जाने के बाद सबसे बड़ा सवाल तो यही है क्या तो उत्तर प्रदेश में भाजपा का अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा? जाहिर सी बात है कि इसके लिए भाजपा आलाकमान भी एक चेहरे की तलाश कर रहा है। पार्टी आलाकमान प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए कई नामों पर चर्चा कर रहा है। राजनीतिक विश्लेषक अपने-अपने तरीके से कयास भी लगा रहे हैं। संभावनाओं के मुताबिक के उत्तर प्रदेश कैबिनेट को देखते हुए इस बात की संभावना है कि प्रदेश अध्यक्ष पश्चिम क्षेत्र को भी मिल सकता है। लेकिन सवाल यही है कि आखिर प्रदेश अध्यक्ष होगा कौन?

इसे भी पढ़ें: अखिलेश क्यों नहीं दिखा रहे शिवपाल को साथ रखने में दिलचस्पी, चाचा-भतीजे के बीच शीत युद्ध से बिखर जाएगा यादव परिवार?

बताया जा रहा है इस बार भाजपा उत्तर प्रदेश में किसी ब्राह्मण चेहरे को प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर आगे कर सकती है। भाजपा हाल के दिनों में समय-समय पर ब्राह्मण चेहरों को प्रोमोट करती रही है। 2014 में जब भाजपा में उत्तर प्रदेश में शानदार प्रदर्शन किया था तब प्रदेश अध्यक्ष पद पर लक्ष्मीकांत वाजपेयी थे। इसके बाद केशव प्रसाद मौर्य को जिम्मेदारी दी गई जोकि ओबासी समाज से आते हैं। केशव मौर्य के बाद डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे को जिम्मेदारी दी गई जो ब्राह्मण समाज से आते हैं। उसके बाद फिर स्वतंत्र देव सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया जो कि ओबीसी समाज से आते हैं। 2024 चुनाव की तैयारी के लिए भाजपा के से ब्राह्मण चेहरे को आगे कर सकती हैं। श्रीकांत शर्मा और दिनेश शर्मा के अलावा सतीश गौतम, सुब्रत पाठक, हरीश द्विवेदी के साथ-साथ सुधांशु त्रिवेदी का भी नाम प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए चर्चा में है। 

प्रमुख खबरें

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी

Navi Pillay को Nobel Peace Prize मिलने पर भारतीय कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Chirag Paswan ने साझा किया संघर्ष, पिता की पार्टी से बेदखल होने पर तरस खाने के बजाय चुनी लड़ाई

TVS Group में संपत्ति बंटवारे पर तकरार, TVS Holdings के स्वामित्व पर विवाद गहराया