अच्छी और सस्ती शिक्षा के खिलाफ है भाजपा: मनीष सिसोदिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 01, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को भाजपा पर आरोप लगाया कि वह “अच्छी और सस्ती” शिक्षा के खिलाफ है और साथ ही उन्होंने सीबीएसई परीक्षा शुल्क में बढ़ोतरी को शहर के “छह लाख परिवारों पर बोझ” बताते हुए इस बारे में स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए दावा किया कि जब दिल्ली सरकार ने छात्रों की फीस देने का फैसला किया तो दिल्ली भाजपा नेताओं ने केंद्र से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षा फीस बढ़ाने के लिए कह दिया।

सीबीएसई ने अगस्त में कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा शुल्क में 1,150 रुपये तक की बढ़ोतरी की। ये बढ़ोतरी पांच साल में पहली बार की गई। सिसोदिया ने कहा, “जब दिल्ली सरकार ने कक्षा 10 और 12 के लिए सीबीएसई परीक्षाओं की फीस का भुगतान करने की घोषणा की, तो भाजपा ने इसे रोकने की साजिश क्यों रची? भाजपा नेताओं को जवाब देना चाहिए कि वे दिल्ली में लाखों बच्चों की शिक्षा को महंगा बनाने की साजिश क्यों कर रहे थे।” उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि भाजपा की सभी नीतियां “अच्छी और सस्ती” शिक्षा के खिलाफ हैं।

प्रमुख खबरें

Surya Dev और छठी मइया की उपासना से मिलता है संतान रक्षा और मातृत्व का आशीष

Sambhal में 24 कोसी परिक्रमा शुक्रवार से, 5 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना

RBI के पास कंपनियों के ECB प्रस्ताव सितंबर में 13.3 प्रतिशत घटे

गांव के खेतों में ऐसा कौन सा राज दफन है? Kaali Kheti Trailer ने बढ़ाया सस्पेंस