भाजपा मुस्लिमों की सुविधाएं समाप्त करने पर तुली हैः सपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 17, 2018

बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता राम गोविंद चौधरी ने भाजपा पर मुसलमानों के दमन का आरोप लगाते हुए घोषणा की है कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर भाजपा द्वारा समाप्त की जा रही सारी सुविधाएं फिर से बहाल की जाएगी। यहां संवाददाताओं से चौधरी ने आज बातचीत करते हुए मुसलमानों के हज सब्सिडी समाप्त करने के केंद्र सरकार के हालिया निर्णय को मुसलमानों के दमन की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि देश व उत्तर प्रदेश में जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है, सरकार एक-एक कर मुसलमानों की समस्त सुविधाएं छीनने का प्रयास कर रही है।

 

सपा नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार मुसलमानों को आतंकित कर उन्हें अपने पक्ष में करना चाहती है। उन्होंने कहा कि हज सब्सिडी समाप्त करने के बाद भाजपा सरकार अब मदरसों को दिए जा रहे अनुदान को भी समाप्त करने का फैसला कर सकती है। समाजवादी पार्टी मुसलमानों के साथ है तथा सत्ता में आने पर मुसलमानों की जिन सुविधाओं को भाजपा सरकार ने समाप्त किया है, उन सभी सुविधाओं को फिर से बहाल किया जाएगा।

 

प्रमुख खबरें

Avatar Fire and Ash Collection | जेम्स कैमरन की अवतार 3 ने दुनिया भर में 750 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया, भारत में भी दमदार प्रदर्शन

UP Police Bharti 2026: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का बदला नियम, निगेटिव मार्किंग समाप्त, जानिए क्या है नया अपडेट

Arbaaz Khan से तलाक पर मिली थी खूब आलोचना, पर खुद के फैसले पर कायम! Malaika Arora ने बताई जिंदगी की कड़वी सच्चाई

Chitrangda Singh ने Dhurandhar के हिंसक दृश्यों को ठहराया सही! कहा - कभी-कभी हम हो जाते हैं ज़्यादा जजमेंटल