भाजपा के घोषणा पत्र को अखिलेश ने बताया धोखा पत्र, बोले- जाति-धर्म की खाई कर रही पैदा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 10, 2019

एटा। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि भाजपा धोखेबाज पार्टी है और देश में जाति-धर्म की खाई पैदा कर रही है। अखिलेश ने गठबंधन प्रत्याशी देवेंद्र सिंह यादव के समर्थन में एक चुनावी जनसभा में कहा कि भाजपा देश में नफरत फैला रही है तथा यह धोखेबाज पार्टी है। भाजपा देश में काम के स्थान पर नफरत पैदा कर रही है। वह जाति धर्म की खाई पैदा कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले अब जनता को ज्यादा धोखा नहीं दे सकते। भाजपा का घोषणा पत्र धोखे वाला घोषणा पत्र है। भाजपा देश में नफरत फैला रही है। उसका विकास से कोई लेना देना नहीं है।

अखिलेश ने कहा कि सपा बसपा रालोद के गठबंधन से भाजपाई घबराए हुए हैं। उन्होंने भाजपा के 2014 लोकसभा चुनाव के घोषणा पत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि उसमें वायदा किया गया था कि चप्पल पहन कर सड़क पर घूमने वाला गरीब भी हवाई जहाज में बैठ पाएगा। क्या कोई हवाई जहाज में बैठ पाया। अखिलेश ने कटाक्ष किया कि अगर फिर से भाजपा सरकार बन गई तो नौजवानों को नौकरी के स्थान पर पकोड़े बनाने पड़ेंगे। सपा मुखिया ने कहा कि गठबंधन परिवर्तन लाने को हुआ है। 

प्रमुख खबरें

Who Was Chandranath Rath? पूर्व वायु सेना कर्मी से सुवेंदु अधिकारी के भरोसेमंद संकटमोचक बनने तक का सफर | Chandranath Rath Murder

Chandranath Rath Murder | 3 शूटरों ने करीब से गोली मारकर Suvendu Adhikari के PA को उतारा मौत के घाट, जानें पूरी वारदात को कैसे दिया अंजाम

Ambati Rayudu की नई पारी, Hyderabad Cricket Association में संभाला Director का पद

Noida Airport से 15 जून को उड़ेगी पहली Flight, IndiGo जोड़ेगी Delhi-NCR को सीधा Mumbai से