'भाजपा ओडिशा में सरकार बनाने का सपना दिन में देख रही है', नवीन पटनायक का पीएम मोदी को जवाब

By रेनू तिवारी | May 07, 2024

भुवनेश्वर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को यहां दावा किया कि ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) अस्त हो रहा है जबकि विपक्षी कांग्रेस पस्त है, लिहाजा लोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को लेकर आश्वस्त हैं। राज्य में पहली चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ओडिशा में बीजद सरकार की एक्सपायरी डेट चार जून है। ओडिशा में विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ हो रहे हैं और परिणाम चार जून को आएंगे। मोदी ने कहा कि ओडिशा की जनता ने 50 साल तक कांग्रेस के शासन को देखा और पिछले 25 साल से वह बीजद को देख रही है। मोदी ने लोगों से ओडिशा को देश का नंबर एक राज्य बनाने के लिए भाजपा को एक मौका देने का आग्रह किया।

इसे भी पढ़ें: गर्मी में ओवरहीटिंग से फट सकता है आपका स्मार्टफोन, बचने के लिए आजमाएं ये टिप्स

ओडिशा में लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव साथ साथ हो रहे हैं और मतगणना चार जून को होगी। पटनायक ने इस बार ओडिशा में सरकार बनाने के भाजपा के दावों पर अपने विश्वस्त सहयोगी वी के पांडियन के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, “ भाजपा कई दिनों से दिन में सपने देख रही है।” ओडिशा में भाजपा के सरकार बनाने संबंधी मोदी के दावे पर पांडियन ने कहा, “ नवीन पटनायक नौ जून को सुबह साढ़े 11 बजे से दोपहर डेढ़ बजे के बीच लगातार छठी बार ओडिशा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

प्रमुख खबरें

IPO Market में जबरदस्त हलचल: अगले हफ्ते 5 कंपनियां जुटाएंगी ₹7,443 करोड़, Investors के लिए बड़ा मौका

Maruti Suzuki का ₹35,000 करोड़ का Investment Plan: 5 साल में 63 लाख कारों की बिक्री का है महा-लक्ष्य

Galle Test से पहले Team India में बड़ा फेरबदल, Sai Sudharsan की जगह Sarfaraz Khan को मिली जिम्मेदारी

Shubman Gill फिट, Yashasvi Jaiswal का जलवा, Sri Lanka के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया का दमदार प्रदर्शन