मिशन उत्तर प्रदेश: भाजपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- बाढ़ की आड़ में कर रही है घिनौनी राजनीति

By अनुराग गुप्ता | Aug 16, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी रणनीतियां तैयार कर ली हैं और अब उसी दिशा में आगे बढ़ रही हैं। ऐसे में कोई भी दल एक-दूसरे पर निशाना साधने से चूकता नहीं है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती ने सत्ताधारी पार्टी भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि बाढ़ की आड़ में भाजपा घिनौनी राजनीति कर रही है। 

इसे भी पढ़ें: मायावती ने कहा, संविधान संशोधन बिल का बसपा समर्थन करती है लेकिन केन्द्र केवल खानापूर्ति न करे 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि जब से उत्तर प्रदेश में बीएसपी के तत्वाधान में प्रबुद्ध वर्ग के कार्यक्रम हो रहे हैं, तब से भाजपा को काफी बौखलाहट हो रही है। भाजपा बाढ़ की आड़ में भी घिनौनी राजनीति कर रही है। केवल हवाई दौरा करने से बाढ़ पीड़ितों की समस्या हल होने वाली नही हैं। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा पर मायावती ने साधा निशाना 

उन्होंने कहा कि भाजपा ने आज से अपनी जन आशीर्वाद यात्रा शुरू की है, बेहतर होता अगर पार्टी अपनी इस यात्रा को बाढ़ पीड़ित मदद यात्रा के रूप में निकालती। कोरोना के दौरान भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा में सरकार कोरोना नियमों को कितना निभा पाएगी, ये ​देखने की बात है।

प्रमुख खबरें

US Senate में John Thune फिर बने रिपब्लिकन नेता, चुनाव टालने की मांग 31-15 से खारिज

Sonia Gandhi के संस्मरण पर सियासी घमासान! Belonging A Journey of Love में अन्ना आंदोलन, RSS और अहमद पटेल की मौत से जुड़ी 3 बड़ी तथ्यात्मक गलतियां आईं सामने

Kolkata-Sairang Express Derailment | असम में बड़ा ट्रेन हादसा! गुवाहाटी के दिगारू में कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, इंजन समेत 7 डिब्बे बेपटरी

ब्रिटेन के RAF Fairford बेस पर हमले की साजिश, अमेरिका में तीन लोगों पर आरोप