टीके खराब होने को लेकर झूठ की राजनीति कर रही है भाजपा: अशोक गहलोत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 28, 2021

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में कोविड-19 रोधी टीकों के खराब होने को लेकर भाजपा के आरोपों को खारिज करते हुए शुक्रवार को कहा कि वह झूठ की राजनीति कर कोरोना योद्धाओं का मनोबल गिराने का प्रयास कर रही है। इसके साथ ही गहलोत ने राजस्थान में टीकों की 11.5 लाख खुराक खराब होने की मीडिया की खबरों को भी गलत बताया। गहलोत ने यहां एक बयान में कहा, ‘‘ राजस्थान में कोविड-19 टीकों की 11.5 लाख खुराक बर्बाद होने की खबर झूठी है।

इसे भी पढ़ें: साइना और श्रीकांत को लगा तगड़ा झटका, तोक्यो ओलंपिक में क्वालीफाई करने की उम्मीदें हुई खत्म

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महामारी के समय में भाजपा द्वारा की जा रही झूठ की राजनीति को पूरा देश देख रहा है। गलत नीतियों के कारण वे टीका उपलब्ध कराने में नाकाम रहे जिसका ठीकरा राज्यों पर फोड़ना चाहते हैं। गहलोत ने कहा, ‘‘ मैं राजस्थान के विपक्षी नेताओं से अपील करूंगा कि वे तमाम तरह के विवाद पैदा करने की बजाय राज्य के हित को देखकर केंद्र पर दबाव बनाए, जिससे राज्य को अधिक टीके मिल सके। ’’ गहलोत ने कहा कि इसके साथ ही केंद्र सरकार पर निशुल्क टीकाकरण के लिए भी दबाव बनाएं। उन्होंने कहा कि टीके खराब होने के आंकड़े बढ़ा-चढ़ाकर बताने का यह मामला अन्य राज्यों में भी हुआ है। उनके अनुसार छत्तीसगढ़ में 30.2 प्रतिशत, झारखंड में 37.3 प्रतिशत टीके की खुराक होने का आरोप लगाया गया, जबकि दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने छत्तीसगढ़ में 0.95 प्रतिशत व झारखंड में 4.65 प्रतिशत टीके की खुराक खराब होने की जानकारी दी है।

गहलोत ने कहा कि केंद्र सरकार इन आंकड़ों को 30 प्रतिशत व 37 प्रतिशत बता रही है जबकि ये असल में 4.65 प्रतिशत व 0.95 प्रतिशत हैं। इस बीच, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने भी एक बयान में कहा कि राज्य में मात्र 3.38 लाख खुराक बर्बाद हुई है, जो कि उपयोग में ली गई कुल खुराक का मात्र दो प्रतिशत है। उल्लेखनीय है कि एक केंद्रीय मंत्री ने पिछले दिनों ट्वीट किया था कि राज्य में टीकों की 11.5 लाख खुराक बर्बाद हुई हैं।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत