बादली विधानसभा क्षेत्र में BJP को मिल रही भारी बढ़त, जनता का समर्थन देख भावुक हुए OP Dhankhar

By Prabhasakshi News Desk | Sep 28, 2024

हरियाणा में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रभासाक्षी की टीम बादली विधानसभा क्षेत्र में पहुंची है। जहां हमारे एडिटर नीरज कुमार दुबे ने इस विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर मैदान में उतरे ओमप्रकाश धनखड़ से बात की।

इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस के लूट करने के तरीके को अंग्रेजों के शासन से तुलना करते हुए कहा कि जिस प्रकार अंग्रेज किसी रियासत को कब्जाने के बाद उसमें जमकर लूट खसोट करते थे करते थे। ठीक उसी प्रकार, लूट करने के कांग्रेस के कुछ नेता भी बयान दे रहे हैं। धनखड़ ने चुनाव आयोग से मांग की है कि इस प्रकार की खुल्लम-खुल्ला लूट करने का बयान देने वाले नेताओं को चुनाव लड़ने से रोका जाना चाहिए। आम आदमी पार्टी को लेकर बीजेपी उम्मीदवार ने बताया कि उन्हें राज्य में एक भी सीट नहीं मिलने वाली है। क्योंकि उन्होंने हरियाणा की आम जनता के साथ भाखड़ा नांगल बांध से आने वाले पानी को लेकर लंबा विवाद किया है। केजरीवाल ने इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना तक कर दी है।

चुनाव जीतने के बाद अपनी प्राथमिकताओं को लेकर ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि गुरुग्राम जैसे शहरों में विकास लगभग पूरा हो चुका है और अब विकास की यह गंगा बादली जैसे क्षेत्रों की ओर ही बहेगी। जिसको लेकर वे निरंतर प्रयास करेंगे कि क्षेत्र के विकास के साथ-साथ लोगों का पलायन बादली क्षेत्र से ना हो। क्योंकि, आमतौर पर ऐसा होता है कि इलाका विकसित होने पर उस क्षेत्र के आम लोग गायब हो जाते हैं। राज्य में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ जाटों के गुस्से को लेकर उन्होंने अपने प्रचार में साबित किया की बड़ी संख्या में उनके साथ जाट और गैर जाट सभी चल रहे हैं। विपक्षी कांग्रेस पर उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी ने दलित नेता कुमारी शैलजा का पूरे देश के सामने अपमान किया है।

प्रमुख खबरें

Delhi Weather: राजधानी में AQI 138 के साथ हवा मध्यम, न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक

Jantar Mantar Protest | सुरक्षा घेरा तोड़कर JDU दफ्तर के रास्ते जंतर-मंतर में कूदे CJP नेता Sourav Das और Ashutosh Ranka, पुलिस ने हिरासत में लिया

IMF ने वैश्विक वृद्धि अनुमान बढ़ाकर 3.1 प्रतिशत किया, भारत सबसे तेज अर्थव्यवस्था

West Delhi Nightclub Murder | दिल्ली के नाइटक्लब में खूनी खेल! गलती से गिरी बीयर तो बाउंसरों और मालिक ने पीट-पीटकर ले ली युवक की जान