विधायकों की ‘थोक के भाव’ खरीद-फरोख्त में शामिल है भाजपा: सिद्धरमैया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 23, 2019

बेंगलुरु। कांग्रेस नेता सिद्धरमैया ने मंगलवार को भाजपा पर कर्नाटक की कुमारस्वामी सरकार को गिराने और रिश्वत तथा विधायकों को ‘थोक के भाव खरीद’कर पिछले दरवाज़े से सत्ता में आने का प्रयास करने का आरोप लगाया। सिद्धरमैया ने विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए आरोप लगाया कि ‘‘विधायकों कोप्रलोभन देने के लिए 20,25 और 30 करोड़ रुपये की पेशकश की गई’’ तथा पूछा, ‘‘ये पैसा कहां से आया?’’ कांग्रेस विधायक दल के नेता और कांग्रेस-जदएस गठबंधन समन्वय समिति के अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ यह राज्य के राजनीतिक इतिहास पर काला धब्बा है।’’

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने कहा, केवल कठोर कानून से नहीं रुकेगा आतंकवाद

उन्होंने कहा कि भाजपा को 105 विधायकों के साथ मजबूत विपक्ष के तौर पर काम करना चाहिए था लेकिन उन्होंने गलत तरीके अपना कर पिछले दरवाजे से सरकार बनाने की कोशिश की। सिद्धरमैया ने कहा, ‘‘ यह निदंनीय है। दल बदल एक बीमारी है और इसे नियंत्रित करने की जरूरत है।’’ उन्होंने भाजपा से कहा, ‘‘कोई भी आम आदमी निष्कर्ष निकाल सकता है कि इस दल-बदल के पीछे भाजपा है। राज्य के लोग आपको माफ नहीं करेंगे। अगले चुनाव में आपको यह पता लग जाएगा।’’

प्रमुख खबरें

IPO Market में जबरदस्त हलचल: अगले हफ्ते 5 कंपनियां जुटाएंगी ₹7,443 करोड़, Investors के लिए बड़ा मौका

Maruti Suzuki का ₹35,000 करोड़ का Investment Plan: 5 साल में 63 लाख कारों की बिक्री का है महा-लक्ष्य

Galle Test से पहले Team India में बड़ा फेरबदल, Sai Sudharsan की जगह Sarfaraz Khan को मिली जिम्मेदारी

Shubman Gill फिट, Yashasvi Jaiswal का जलवा, Sri Lanka के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया का दमदार प्रदर्शन