ट्रंप के आगे खामनेई का सरेंडर! न्यूक्लियर प्रोग्राम रोकने पर ग्रीन सिग्नल? US से डील के लिए तेहरान ने बदला अपना रुख

By अभिनय आकाश | Feb 03, 2026

ईरान और अमेरिका के बीच तेहरान के परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत के लिए सहमति की खबरों के बीच, ईरानी अधिकारियों का कहना है कि दोनों देशों के बीच तनाव कम करने के लिए तेहरान अपना परमाणु कार्यक्रम निलंबित या बंद कर सकता है। यह वाशिंगटन के साथ किसी भी समझौते में यूरेनियम संवर्धन को रोकने से इनकार करने के ईरान के निरंतर रुख के बिल्कुल विपरीत है। अधिकारियों ने न्यूयॉर्क टाइम्स (एनवाईटी) को बताया कि ट्रंप द्वारा हमले की धमकियों के मद्देनजर अमेरिका के साथ तनाव कम करने के लिए तेहरान अपने मौजूदा रुख से पीछे हटने को तैयार है। हालांकि, उन्होंने कहा कि पिछले साल अमेरिका द्वारा इजरायल के साथ 12 दिनों के युद्ध और वाशिंगटन द्वारा उसके परमाणु संयंत्रों पर हमले से पहले पेश किया गया वैकल्पिक प्रस्ताव कहीं अधिक व्यवहार्य विकल्प होगा। इस प्रस्ताव के अनुसार, परमाणु ऊर्जा का उपयोग करके बिजली उत्पादन के लिए एक संघ बनाया जाएगा, जिसमें यूरेनियम संवर्धन ईरान के बाहर किया जाएगा।

 इसे भी पढ़ें: Iran में घुस गई इजरायली सेना? शुरु हुए ताबड़तोड़ ब्लास्ट, हिले खामनेई

ट्रंप ने जून में इजराइल द्वारा शुरू किए गए 12 दिवसीय युद्ध के दौरान ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर बमबारी के आदेश दिए थे। पेजेशकियान ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अंग्रेजी और फ़ारसी में लिखा कि यह फैसला ‘‘क्षेत्र के मित्र देशों की ओर से अमेरिका के राष्ट्रपति के बातचीत के प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया देने के अनुरोध’’ पर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मैंने अपने विदेश मंत्री को निर्देश दिया है कि यदि उपयुक्त माहौल हो यानी धमकियों और अनुचित अपेक्षाओं से मुक्त वातावरण, तो वह गरिमा, विवेक और दूरदर्शिता के सिद्धांतों के अनुरूप तर्कसंगत और न्यायसंगत बातचीत को आगे बढ़ाएं।’अमेरिका ने अभी यह स्वीकार नहीं किया है कि इस तरह की कोई बातचीत होने जा रही है।

प्रमुख खबरें

CM Yogi Adityanath का SP पर तीखा हमला, उनकी सरकार में नकल माफिया को मिलता था बढ़ावा

Akshay Kumar नागिन 7 में नाग गुरु के तौर पर शामिल हुए, फैंस ने नए प्रोमो पर दी अपनी प्रतिक्रिया | Video

AAP में हमले झेल रहे Raghav Chadha का पलटवार- घायल हूं, इसलिए घातक हूं

Anjali Damania का सनसनीखेज दावा, Ashok Kharat और DCM Eknath Shinde के बीच फोन पर 17 बार बात होने का लगाया आरोप