भाजपा चुनाव जीतने की कोशिश में चुनावी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है: Akhilesh Yadav

By Prabhasakshi News Desk | Feb 08, 2025

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर चुनाव जीतने की कोशिश में चुनावी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। आधिकारिक तौर पर अभी मिल्कीपुर विधानसभा सीट का परिणाम घोषित नहीं हुआ है लेकिन भाजपा उम्मीदवार सपा के उम्मीदवार से काफी आगे है। अखिलेश यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में वस्तुतः पार्टी की हार स्वीकार करते हुए कहा, लोकसभा चुनावों में अयोध्या में हुई पीडीए की सच्ची जीत, उनके मिल्कीपुर के विधानसभा की झूठी जीत पर कई गुना भारी है और हमेशा रहेगी।

इसीलिए उपचुनाव कराया गया। मिल्कीपुर उपचुनाव, समाजवादी पार्टी (सपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गया है, क्योंकि यह सीट राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण अयोध्या जिले का हिस्सा है। इस सीट पर कुल 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला सपा के अजीत प्रसाद और भाजपा के चंद्रभानु पासवान के बीच माना जा रहा है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) यह उपचुनाव नहीं लड़ रही है, वहीं कांग्रेस इस सीट पर अपनी गठबंधन सहयोगी सपा का समर्थन कर रही है।

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प