कॉन्सर्ट में 'जागो मां' गाने पर सिंगर लग्नजिता चक्रवर्ती के साथ बदसलूकी, आयोजक गिरफ्तार

By एकता | Dec 21, 2025

मशहूर बंगाली सिंगर लग्नजिता चक्रवर्ती के साथ एक लाइव शो के दौरान बदसलूकी और हमले की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी महबूब मलिक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो उस स्कूल का मालिक और कार्यक्रम का मुख्य आयोजक था।

सिंगर ने शिकायत में कहा कि मल्लिक ने उन पर शारीरिक हमला करने की कोशिश की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

इसे भी पढ़ें: Messi के भारत दौरे पर खर्च हुए थे ₹100 करोड़, आयोजक ने SIT के सामने किए बड़े खुलासे

पुलिस की लापरवाही

लग्नजिता ने आरोप लगाया कि शुरुआत में पुलिस ने केस दर्ज करने से मना कर दिया था। अब इस मामले में लापरवाही बरतने वाले दो पुलिस अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

आयोजक का पक्ष

आरोपी के भाई ने इन आरोपों को झूठा बताया है। उनका दावा है कि लग्नजिता ने परफॉरमेंस में देरी होने पर एक्स्ट्रा पैसों की मांग की थी और स्कूल फंक्शन होने के नाते उनसे केवल सेक्युलर गाना गाने का अनुरोध किया गया था।

इसे भी पढ़ें: विदेश मंत्रालय ने दिल्ली स्थित बांग्लादेश मिशन की सुरक्षा पर दी जानकारी

राजनीतिक तकरार

बीजेपी ने इस घटना को लेकर तृणमूल कांग्रेस पर हमला बोला है। बीजेपी का आरोप है कि आरोपी सत्ताधारी दल का सदस्य है और राज्य में 'हिंदू विरोधी' माहौल बनाया जा रहा है। टीएमसी की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

प्रमुख खबरें

Adani Enterprises और Jabil Inc ने Data Center उपकरणों के लिए 50:50 साझेदारी का प्रस्ताव दिया

Rishabh Pant चोट के कारण India A के शुरुआती दो Test मैचों से बाहर

Formula 1 की अफ्रीका में 33 साल बाद वापसी, Rwanda में होगा African Grand Prix

FIFA की पारदर्शिता पर सवाल, Gianni Infantino को वर्ल्ड कप संस्था से मिले 1.72 मिलियन डॉलर