भाजपा सिर्फ विकास की ही नहीं अल्पसंख्यकों की भी दुश्मन: अखिलेश यादव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 02, 2022

लखनऊ। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को लखनऊ में भगवान परशुराम के नवनिर्मित मंदिर में दर्शन पूजन किया और समाजवादी विजय यात्रा लेकर निकले। लखनऊ से निकला संदेश, बाइस में आ रहे अखिलेश जैसे नारों के बीच राजधानी में अपनी समाजवादी विजय यात्रा में अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा केवल विकास की दुश्मन नहीं हैं, ये अल्पसंख्यकों के भी दुश्मन हैं और इनको इसलिए अल्पसंख्यकों का दुश्मन कहता हूं कि जिस समय ये सरकार में आये दिल्ली की लोकसभा और उप्र की विधानसभा में बैठने के लिए एंग्लो इंडियन लोगों के लिए जो आरक्षण था, उस आरक्षण को समाप्त कर दिया। गौरतलब है कि भाजपा सरकार में विधानसभा में एंग्लो इंडियन के लिए आरक्षित सीट समाप्त कर दी गई है।

प्रमुख खबरें

Tamil Nadu के Theni में जेल प्रहरियों पर हमला कर भागे 17 कैदी, 13 दोबारा दबोचे गए

CM Nayab Singh Saini के गुजरात दौरे में Haryana को मिले 12000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

UP Legislative Council Polls: मेरठ में BJP के Dinesh Goyal और श्रीचंद शर्मा जीते

PM Modi और लिकटेंस्टाइन के युवराज Alois के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर वार्ता