Haryana में सरकार बनाने की तैयारी में जुटी BJP, 12 अक्टूबर को CM पथ की शपथ ले सकते हैं नायब सिंह सैनी

By अंकित सिंह | Oct 09, 2024

हरियाणा के भाजपा की जीत के बाद सरकार बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। दावा किया जा रहा है कि नायब सिंह सैनी एक बार फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। नायब सिंह सैनी ने अपने निकटतम कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी मेवा सिंह के खिलाफ 16,054 वोटों के अंतर से लाडवा विधानसभा सीट जीती है। दावा किया जा रहा है कि 12 अक्टूबर को शपथ ले सकते हैं। सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है। इससे पहले, सैनी कुरूक्षेत्र से सांसद थे, यह संसदीय क्षेत्र लाडवा में पड़ता है।

इसे भी पढ़ें: जब-जब विरोधी चलते हैं जाति वाला दांव, बीजेपी निकाल लाती है वो ब्रह्मास्त्र, मुलायम-मायावती, लालू-पासवान किसी के पास नहीं रही जिसकी काट

राज्य में लोकसभा चुनावों में निराशाजनक प्रदर्शन और कांग्रेस के क्लीन स्वीप के एग्जिट पोल के अनुमानों को खारिज करने के बाद भाजपा का दांव सफल रहा और सैनी ने हरियाणा विधानसभा चुनावों में पार्टी को जीत दिलाई। मार्च में सैनी को हरियाणा भाजपा अध्यक्ष से मुख्यमंत्री बनाया गया, जब पार्टी साढ़े नौ साल के खट्टर के कार्यकाल के बाद सत्ता विरोधी लहर का सामना कर रही थी और किसानों के मुद्दों, बेरोजगारी,  अग्निपथ योजना, महंगाई और कानून व्यवस्थापर विपक्ष के हमलों का सामना कर रही थी। 

प्रमुख खबरें

UPPSC Computer Operator Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की बड़ी सौगात, जानें Eligibility और आवेदन प्रक्रिया

DY Patil Demise: 1983 में एक कॉलेज से 180 संस्थानों तक, शिक्षा जगत के इस विजनरी Leader का हुआ निधन

दतिया उपचुनाव में जीत पर Umang Singhar बोले, MP सरकार 22 साल में वादे पूरे करने में फेल

प्रशांत किशोर की जीत पर Akhilesh यादव खुश, बोले- BJP को रिटर्न गिफ्ट मिला