पीट-पीट कर हत्या की घटनाओं के लिए भाजपा जिम्मेदार: ममता बनर्जी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 24, 2018

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने देश में पीट-पीट कर हत्या की घटनाओं में बढ़ोतरी के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि केवल निंदा करने के बजाय भाजपा को अपने नेताओं को नियंत्रित करना चाहिए। उन्होंने राज्य सचिवालय में संवाददाताओं से कहा, ‘‘राजनाथ जी (केन्द्रीय गृह मंत्री) ने संसद में घटना की निंदा की। लेकिन निंदा करने के बजाय वे ऊपर से लेकर नीचे तक अपने नेताओं को नियंत्रित क्यों नहीं कर रहे हैं। ’’ 

 

उन्होंने कहा, ‘‘यह केवल उनके नफरत भरे अभियान के कारण हुआ है कि इतने सारे लोग मारे (पीट - पीट कर हत्या की घटनाओं में) गये हैं। इसकी शुरूआत घर से होनी चाहिए।’’ 

प्रमुख खबरें

कनाडा और उड़ानों, वायु मार्गों को जोड़ने के लिए भारत के साथ काम कर रहा : PM Trudeau

भीषण गर्मी के बीच Jharkhand सरकार ने 8वीं तक की कक्षाएं निलंबित कीं

Ola Mobility के CEO हेमंत बख्शी का इस्तीफा, 10-15 प्रतिशत कर्मचारियों की हो सकती छंटनी

अमेठी, रायबरेली से उम्मीदवारों पर फैसले के लिए खरगे को अधिकृत किया गया: Congress