बुर्काधारी बच्चा चोरों के बारे में अफवाहें फैला रही है भाजपा : ममता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 23, 2019

तारकेश्वर (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को दावा किया कि राज्य में शांति भंग करने की मंशा से बच्चा चोरी की अफवाहों के बीच ‘बुर्काधारी व्यक्तियों’ को सड़कों पर भेजकर दहशत पैदा की जा रही है। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ने यहां हुगली जिले में एक सरकारी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अगर समय पर सही कदम उठाये जाते तो पुलवामा आतंकी हमले को रोका जा सकता था।

भाजपा का नाम लिये बगैर उन्होंने कहा कि राजनीतिक फायदे के लिये धर्म के आधार पर लोगों में मतभेद पैदा करने की मंशा से शांति भंग करने के प्रयास किये जा रहे हैं। न्होंने आरोप लगाया, ‘‘मैं सरकार चला रही हूं और मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ इसे कह रही हूं। मुझे यह सूचना मिली है कि उन्होंने बुर्के खरीदे हैं और वे बच्चा चोरी की अफवाहें फैला कर लोगों में दहशत पैदा कर रहे हैं। चुनाव अभी सर पर है और वे इस तरह की अफवाहें फैला रहे हैं।’’

इसे भी पढ़ें: ममता बनर्जी बोलीं, अपने जवानों के साथ खड़ा है देश

प्रमुख खबरें

शादी के बाद Dating App पर Jackky Bhagnani? वायरल प्रोफाइल देख Rakul Preet Singh के फैंस हैरान!

Prabhasakshi NewsRoom: Swami Prasad Maurya ने भगवान श्रीराम पर की विवादित टिप्पणी, महंत राजू दास भड़के

PM Modi Seychelles 3 Day Visit: Seychelles में PM Modi की अनोखी कूटनीति, 194 साल के कछुए Jonathan से करेंगे खास मुलाकात

Uber-Ola को अब मिलेगी टक्कर! Gujarat में दौड़ेगी Bharat Taxi, Amit Shah करेंगे उद्घाटन