'बंगाल की जनता की आवाज है भाजपा', जेपी नड्डा बोले- भ्रष्टाचार व अराजकता के खिलाफ उठाते रहेंगे आवाज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 29, 2022

अगरतला। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी बंगाल की जनता की आवाज है और यह राज्य में भ्रष्टाचार व अराजकता के खिलाफ आवाज उठाती रहेगी। नड्डा ने यहां पत्रकारों से कहा कि भाजपा बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भ्रष्टाचार, अत्याचारों और कुप्रबंधन का कड़ा विरोध कर रही है। त्रिपुरा की दो दिवसीय यात्रा पर आए नड्डा ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, “सभी जानते हैं कि बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद वहां हिंसा हुई। टीएमसी कानून के राज की अवहेलना करती रही है, जबकि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और कांग्रेस मूकदर्शक बनी हुई है... भाजपा बंगाल की जनता की आवाज बन गई है।”

प्रमुख खबरें

Eye Makeup Mistakes: काजल लगाते समय ये 5 गलतियां न करें, आंखें दिखेंगी छोटी और डल

West Asia War: IEA की चेतावनी- 1970 से भी बड़ा होगा Energy Crisis, दुनिया भर में मचेगी हाहाकार।

एचडीएफसी बैंक शेयर में गिरावट, लक्ष्य मूल्य कटौती और प्रबंधन विवाद से बढ़ी चिंता

Hormuz Strait पर Iran की चेतावनी से सहमा बाजार, Crude Oil महंगा, Gold Price धड़ाम!