भाजपा कर रही है राज ठाकरे का इस्तेमाल, नाना पटोले बोले- भोंगा को लेकर महाराष्ट्र में शुरू तमाशा को बंद करो

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 02, 2022

कुछ लोग राज्य में भोंगा का मुद्दा उठाकर महाराष्ट्र में माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। इस तरह का तमाशा करने वालों को अपना यह खेल बंद करना चाहिए। यह न केवल राज्य को बदनाम करता है बल्कि निवेश को प्रभावित करने के साथ-साथ रोजगार सृजन में बाधा उत्पन्न करता है। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा है कि राज्य सरकार को उन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए जो संविधान में सभी को दी गई धार्मिक स्वतंत्रता पर सवाल खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं।  

इसे भी पढ़ें: CM बसवराज बोम्मई बोले- महाराष्ट्र को एक इंच भी जमीन नहीं देगा कर्नाटक

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटोले ने कहा कि ढाई साल पहले राज्य में हुए तख्तापलट के बाद से प्रदेश में भाजपा के नेता चैन से सो नहीं पा रहे हैं। बूस्टर सभा के नाम से आयोजित रैली में देवेंद्र फडणवीस का भाषण सत्ता के लिए उनकी लालसा का एक प्रदर्शन मात्र था। वे अब डींग मार रहे हैं कि हमने अयोध्या में बाबरी मस्जिद को गिरा दिया। अब जबकि उनका दावा है कि अयोध्या में मस्जिद को भाजपा द्वारा ध्वस्त कर दिया गया था, इसमें आश्चर्य की कोई बात नहीं है। नाना पटोले ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) मूल रूप से एक ऐसी पार्टी है जो सिर्फ तोड़फोड़ करने की राजनीति करती है। उनसे कुछ भी अच्छा नहीं निकल सकता है जबकि दूसरी तरफ कांग्रेस सभी धर्म और वर्ग के लोगों को आपस में जोड़ कर देश का विकास करने में विश्वास रखती हैl

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत दिल का दौरा या कुछ और? पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद गोवा पुलिस ने किया अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज!

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला

Tamil Nadu और Puducherry की 3 विधानसभा सीटों पर By-Election की मतगणना शुरू