राजनीतिक बदले की भावना से काम कर रही है भाजपा : ममता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 03, 2019

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रोज वैली और शारदा पोंजी घोटाला मामलों में सीबीआई की ओर से तलब किए गए कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार के प्रति रविवार को अपना समर्थन जताया और भाजपा नेतृत्व पर बदले की भावना वाली राजनीति करने का आरोप लगाया।

 

बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा नेतृत्व का शीर्ष स्तर राजनीतिक बदले की ओछी भावना से काम कर रहा है। न सिर्फ राजनीतिक दल उनके निशाने पर हैं बल्कि पुलिस को नियंत्रण में लेने और संस्थानों को बर्बाद करने के लिए वे सत्ता का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। हम इसकी निंदा करते हैं।’’

 

इसे भी पढ़ें- कांग्रेस की तरह किसानों की कर्ज माफी की ‘ड्रामेबाजी’ नहीं की: मोदी

 

इन घोटालों के सिलसिले में सीबीआई पूछताछ के लिये कुमार का पता लगाने की कोशिश कर रही है। शनिवार को केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों ने कहा था कि अंतिम उपाय यही है कि कोलकाता पुलिस प्रमुख को गिरफ्तार किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल पुलिस के विशेष जांच दल का नेतृत्व कर रहे आईपीएस अधिकारी एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिये भेजे नोटिसों पर जवाब नहीं दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- राफेल सौदे के जरिए मोदी ने अंबानी को फायदा पहुंचाया: राहुल

 

बनर्जी ने कहा, ‘‘कोलकाता पुलिस आयुक्त दुनिया में सबसे बेहतरीन अधिकारियों में शुमार हैं। उनकी सत्यनिष्ठा, बहादुरी और ईमानदारी पर सवाल नहीं उठाया जा सकता। वह चौबीसों घंटे काम करते हैं। आप झूठ फैलाते हैं, झूठ हमेशा झूठ ही रहेगा।’’कुमार 1989 बैच के पश्चिम बंगाल काडर के आईपीएस अधिकारी हैं। पिछले सप्ताह वह निर्वाच आयोग के अधिकारियों के साथ बैठक में भी शामिल नहीं हुए थे।

प्रमुख खबरें

CSK vs PBKS: पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच भिड़ंत, यहां देखें प्लेइंग इलेवन

इस साल कितनी रहेगी भारत की जीडीपी, विश्व बैंक ने क्यों की भारत की तारीफ, IMF ने पाकिस्तान को दिया राहत पैकेज, जानिए क्यों रहा बिज़नेस वर्ल्ड के लिए अप्रैल का महीना खास

भारतीय छात्र-छात्राओं को निकालने के लिए भारत ने रुकवा दिया था Russia-Ukraine युद्ध : रक्षा मंत्री

IPL 2024: Jasprit Bumrah ने जीता दिल, लखनऊ से हार के बाद नन्हें फैन को दी पर्पल कैप- Video