राज्यसभा सांसदों को भाजपा ने जारी किया व्हिप, 10 और 11 अगस्त को मौजूद रहने को कहा गया

By अंकित सिंह | Aug 09, 2021

पेगासस मामले और कई और मामलों को लेकर संसद के दोनों सदनों में गतिरोध जारी है। इन सबके बीच भाजपा ने राज्यसभा सांसदों को 3 लाइन का व्हिप जारी किया है। इसके मुताबिक राज्यसभा सांसदों को 10 और 11 अगस्त को सदन में उपस्थित रहने के लिए कहा गया है। आपको बता दें कि विपक्ष लगातार केंद्र सरकार से पेगासस जासूसी मामले की जांच की मांग कर रहा है। साथ ही साथ विपक्ष से कृषि कानूनों को भी वापस लेने को कह रहा है। माना जा रहा है कि सरकार राज्यसभा में कोई बड़ा विधेयक पेश कर सकती है।  दूसरी ओर आज भी दोनों सदनों में गतिरोध जारी रहा। हालांकि जारी गतिरोध के बीच सरकार कई बिल पास कराने में कामयाब हुई। पेगासस जासूसी मामला तथा कुछ अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों द्वारा सोमवार को लोकसभा में हंगामा किये जाने के कारण सदन की कार्यवाही चार बार के स्थगन के बाद दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई। विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच सदन ने ‘सीमित दायित्व भागीदारी (संशोधन) विधेयक, 2021’, ‘निक्षेप बीमा एवं प्रत्यय गारंटी निगम (संशोधन) विधेयक, 2021’ और ‘संविधान (अनुसूचित जनजातियां) आदेश (संशोधन) विधेयक, 2021’ को मंजूरी प्रदान की। सरकार ने राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माने जा रहे अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से संबंधित ‘संविधान (127वां संशोधन) विधेयक, 2021’ को भी आज ही पेश किया। 

प्रमुख खबरें

विश्व चैम्पियन Manisha Bhanwala का लक्ष्य अब Los Angeles Olympics में पदक जीतना

Delhi High Court ने गैर-BS-6 वाहनों के प्रवेश पर रोक के खिलाफ याचिका पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार

PM Modi ने सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि, देश भर की बड़ी खबरें

Fashion Mistakes: महिलाएं गलत Neckline और Skin Tone के विपरीत Color से बचें, बिगड़ सकता है Look